Hybrid vs EV vs CNG vs Petrol: अगले 10 साल के लिए कौन-सी Car रहेगी बेस्ट? समझें फायदे और नुकसान

कार खरीदने से पहले उसकी शुरुआती कीमत, रनिंग कॉस्ट, मेंटेनेंस, चार्जिंग या फ्यूलिंग की सुविधा और लंबे समय में होने वाले खर्च को भी ध्यान में रखना जरूरी है।

नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो सबसे बड़ा सवाल मन में यही आ रहा होगा कि Petrol, CNG, Hybrid या EV (इलेक्ट्रिक कार) में से कौन-सा विकल्प चुना जाए। यहां आपको समझने की जरूरत है कि हर तकनीक के अपने फायदे और सीमाएं हैं। ऐसे में केवल ईंधन की कीमत देखकर फैसला नहीं लिया जा सकता है। अगर आप अगले 8-10 साल तक कार इस्तेमाल करने की योजना बना रहे हैं, तो सही पावरट्रेन चुनना आपके हजारों नहीं बल्कि लाखों रुपये बचा सकता है।

Hybrid vs EV vs CNG vs Petrol

Hybrid vs EV vs CNG vs Petrol कौन-सा ऑप्शन ज्यादा बेहतर (AI Generated Image)

Petrol Car किसके लिए बेहतर?

पेट्रोल कार आज भी सबसे लोकप्रिय विकल्पों में से एक है। इसकी शुरुआती कीमत कम होती है और देशभर में पेट्रोल पंप आसानी से उपलब्ध हैं। अगर आपकी मंथली ड्राइविंग कम है या आप सालाना 8,000 से 10,000 किलोमीटर तक ही कार चलाते हैं, तो पेट्रोल कार एक प्रैक्टिकल ऑप्शन हो सकता है। हालांकि, पेट्रोल की कीमत अधिक होने के कारण ज्यादा चलाने पर इसकी रनिंग कॉस्ट भी बढ़ जाती है।

End of Feed