आज के समय में Car केवल एक लग्जरी नहीं, बल्कि जरूरत बन चुकी है। हालांकि नई कार खरीदना हर किसी के बजट में नहीं होता। ऐसे में रोजमर्रा की जरूरत को देखते हुए पुरानी कार (Used Car) के विकल्प पर जा सकते हैं। जानकारों की मानें तो सही तरीके से चुनी गई सेकेंड हैंड कार न केवल पैसों की बचत कर सकती है, बल्कि व्यक्ति की वित्तीय योजना को भी बेहतर बनाए रखने में मदद करती है।
सेकेंड हैंड कार खरीदना हो सकता है फायदे का सौदा (AI Generated Image)
कम कीमत में पूरी हो सकती है कार खरीदने की इच्छा
नई कार की तुलना में Used Car की कीमत काफी कम होती है। इसका मतलब है कि खरीदार को कम बजट में भी बेहतर मॉडल या ज्यादा फीचर्स वाली कार मिल सकती है। कम कीमत होने की वजह से लोन लेने की जरूरत पड़े तो उसकी राशि भी कम रहती है। इसका सीधा फायदा यह होता है कि हर महीने चुकाई जाने वाली EMI का बोझ भी कम हो जाता है।
डेप्रिसिएशन का कम होगा नुकसान
नई कार खरीदते ही उसकी कीमत तेजी से घटने लगती है। पहले कुछ वर्षों में कार की वैल्यू में सबसे ज्यादा गिरावट आती है। वहीं Used Car पहले ही इस शुरुआती डेप्रिसिएशन (समय के साथ कीमत में गिरावट) से गुजर चुकी होती है। यही वजह है कि अगर भविष्य में आप Used Car बेचते हैं, तो उसकी कीमत में कम गिरावट देखने को मिल सकती है। इससे आपकी कुल लागत भी कम रहती है।
कम EMI से आय के बड़े हिस्से की बचत
अगर Used Car के लिए लोन लिया जाता है तो आमतौर पर लोन राशि नई कार की तुलना में कम होती है। इससे EMI भी कम बनती है और मासिक बजट पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता। कम EMI होने का फायदा यह भी है कि आप अपनी आय का बड़ा हिस्सा बचत, निवेश या अन्य जरूरी खर्चों के लिए सुरक्षित रख सकते हैं।
खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
Used Car खरीदते समय केवल कीमत देखकर फैसला नहीं करना चाहिए। गाड़ी की सर्विस हिस्ट्री, ओनरशिप रिकॉर्ड, इंजन की स्थिति, दुर्घटना का रिकॉर्ड और सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अच्छी तरह जांचने चाहिए। इसके अलावा, कार का टेस्ट ड्राइव जरूर करें और अगर संभव हो तो किसी भरोसेमंद मैकेनिक से वाहन की जांच भी करवा लें। इससे भविष्य में आने वाले बड़े मरम्मत खर्च से बचा जा सकता है।
आप Used Car Loan लेने की योजना बना चुके हैं तो अलग-अलग बैंकों और वित्तीय संस्थानों की ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस और लोन की शर्तों की तुलना जरूर करें। सही लोन चुनने से आपकी कुल लागत कम हो सकती है।
