नई Toyota Innova Hycross लेने के लिए कितनी होनी चाहिए मंथली सैलरी, समझें EMI का पूरा हिसाब

अगर आप भी Toyota Innova Hycross Facelift लेने का मन मना रहे हैं तो आपको इस कार की मंथली ईएमआई का पूरा हिसाब समझना जरूरी है।

Toyota Innova Hycross Facelift लॉन्च हो चुकी है। अगर आप भी एक नई गाड़ी खरीदने का मन बना रहे हैं और कार लोन लेने के बारे में सोच रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। सबसे पहले तो यही समझें कि नई कार खरीदने के लिए केवल मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत या डाउन पेमेंट नहीं देखी जाती। गाड़ी खरीदने के बाद हर महीने EMI के साथ-साथ पेट्रोल, इंश्योरेंस, सर्विसिंग और मेंटेनेंस जैसे खर्च भी उठाने पड़ते हैं। अगर आप नई Toyota Innova Hycross खरीदना चाहते हैं तो आपकी मंथली इनकम कितनी होनी ये समझना जरूरी है-

Toyota Innova Hycross Facelift

नई Innova Hycross लेने के लिए कितनी होनी चाहिए सैलरी (Photo: toyotabharat)

कितनी होगी मंथली EMI

दिल्ली में इस गाड़ी की ऑन-रोड कीमत करीब 22.85 लाख रुपये मानें तो 2.85 लाख रुपये की डाउन पेमेंट के बाद लगभग 20 लाख रुपये का कार लोन लेना होगा। 9.8 फीसदी ब्याज दर मान कर चलें तो 4 साल के लोन की EMI करीब 50,600 रुपये बैठती है।

खर्च की जानकारी

अनुमानित रकम

एक्स-शोरूम कीमत

₹19,59,000

कुल ऑन-रोड कीमत

₹22,85,000

डाउन पेमेंट

₹2,85,000

कार लोन

₹20,00,000

ब्याज दर

9.8% सालाना

लोन अवधि

4 साल (48 महीने)

मंथली EMI

लगभग ₹50,533

कितनी होनी चाहिए मंथली सैलरी

अब ये समझें कि कार की EMI आपकी टेक-होम सैलरी के 15-20 प्रतिशत से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। अगर किसी व्यक्ति की मासिक सैलरी 2.50 लाख रुपये है तो 50,533 रुपये की EMI उसकी कमाई का करीब 20.2 फीसदी होगी। हालांकि, इस स्थिति में भी घर के दूसरे खर्चों और बचत के लिए पर्याप्त पैसा बचना चाहिए।

इस हिसाब से अगर आप Innova Hycross खरीदना चाहते हैं तो आपकी मंथली इन-हैंड सैलरी कम से कम 2.75 लाख से 3 लाख रुपये के आसपास होनी चाहिए। वहीं, अगर आप EMI को अपनी टेक-होम सैलरी के 15 फीसदी तक रखना चाहते हैं तो करीब 3.37 लाख रुपये या उससे ज्यादा की मासिक कमाई होनी चाहिए।

अगर आपकी पहले से होम लोन, पर्सनल लोन या किसी दूसरे कर्ज की EMI चल रही है तो सैलरी का बड़ा हिस्सा पहले ही खर्च हो जाएगा। ऐसे में कार खरीदने से पहले सभी EMI को मिलाकर अपनी कुल मासिक देनदारी का हिसाब जरूर लगाएं।

हर महीने पेट्रोल और मेंटेनेंस का भी रखें बजट

इसके अलावा, कार खरीदने के बाद खर्च सिर्फ EMI तक सीमित नहीं रहेगा। अगर आप हर महीने 1,000 किलोमीटर गाड़ी चलाते हैं तो पेट्रोल पर अच्छा-खासा खर्च होगा। इसके अलावा समय-समय पर सर्विसिंग, टायर, ब्रेक पैड और दूसरे मेंटेनेंस खर्च भी उठाने होंगे। हर साल इंश्योरेंस रिन्यू कराने के लिए भी बजट रखना होगा।

End Article
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार...

End of Feed