पेट्रोल नहीं एक खास ईंधन से चलेगी होंडा की नई बाइक, भारत में जल्द होगी लॉन्च

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 20, 2022, 11:42 AM IST

प्रदूषण को कम करने के लिए केंद्र सरकार सख्त रवैया अपना रही है और वाहन निर्माताओं से क्लीन, ग्रीन और वैकल्पिक ईंधन वाले वाहन लाने को कह रही है. Honda Two-Wheelers इसी राह में जल्द Flex Fuel Bike लॉन्च करेगी.

KEY HIGHLIGHTS
  • होंडा जल्द ला रही फ्लेक्स फ्यूल बाइक
  • इथेनॉल ब्लेंड वाले पेट्रोल से चलती है
  • पेट्रोल से काफी सस्ता है ब्लेंडेड फ्यूल

Honda Flex Fuel Bike: होंडा मोटरसाइकिल इंडिया ने जल्द देश में फ्लेक्स फ्यूल इंजन वाली नई बाइक लॉन्च करने का प्लान बनाया है. होंडा टू-व्हीलर्स ने ऐलान किया है कि कंपनी की पहली फ्लेक्स फ्यूल मोटरसाइकिल अगले दो साल के अंदर भारतीय मार्केट में बिकने लगेगी. अगर इस बीच कोई नई फ्लेक्स फ्यूल बाइक लॉन्च नहीं होती तो टीवीएस अपाचे आरटीआर 200 एफआई ई100 के बाइ इस इंजन के साथ बाइक लाने वाली होंडा दूसरी कंपनी होगी. हालांकि कंपनी ने अब तक ये जानकारी नहीं दी है कि किस मॉडल को इस नए इंजन के साथ पेश किया जाएगा.

Honda Planning To Launch Flex Fuel Bike

कंपनी की पहली फ्लेक्स फ्यूल मोटरसाइकिल अगले दो साल के अंदर भारतीय मार्केट में बिकने लगेगी

विदेशी मार्केट में पहले से बिक रही

End of Feed