Honda Activa Electric Coming Soon: ढूंढ लीजिए पुराने टू-व्हीलर के लिए ग्राहक

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 21, 2023, 11:36 AM IST

Honda Motorcycle & Scooter India 29 मार्च को देश में अपने पहले Electric Scooter की जानकारी मुहैया कराने वाली है. कंपनी मार्च 2024 तक इसे देश में लॉन्च करने वाली है और इसे Honda Japan के साथ मिलकर बनाया जा रहा है.

KEY HIGHLIGHTS
  • Honda Activa Electric Coming Soon
  • 29 मार्च को होगा इसका खुलासा
  • जापान के साथ बना रहे ई-स्कूटर

Honda Activa Electric Coming Soon: होंडा टू-व्हीलर्स 29 मार्च 2023 को इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के लिए अपना प्लान साझा करने वाली है. कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक भारत में पहले होंडा इलेक्ट्रिक स्कूटर की मुख्य बातें सर्वजनिक की जाएंगी. बता दें कि ये नया होंडा इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्च 2024 से पहले कभी भी देश में लॉन्च किया जा सकता है. कयास लगाए जा रहे हैं कि नया इलेक्ट्रिक स्कूटर एक्टिवा पर आधारित होगा और इसी नाम से मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है. इसके अलावा कंपनी 2025 तक दो नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स ग्लोबल लेवल पर लॉन्च करने वाली है. इनमें से एक एक्टिवा ई-स्कूटर होने वाला है!

Honda Activa Electric Scooter Likely To Launch Soon

कंपनी 2025 तक दो नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स ग्लोबल लेवल पर लॉन्च करने वाली है.

जापान साथ मिलकर बना रहा

End of Feed