2025 Honda Unicorn भारत में लॉन्च, 2 दशक से देश में बिक रही ये धाकड़ बाइक

Honda Launches 2025 Unicorn: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने पहले एक्टिवा 125, फिर होंडा एसपी125 और एसपी160 के बाद अब नई यूनिकॉर्न 160 का अपडेटेड वर्जन देश में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस मोटरसाइकिल को जल्द लागू होने वाले ओबीडी2बी ईंधन मानकों के उपयुक्त इंजन दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • अपडेटेड होंडा यूनिकॉर्न हुई लॉन्च
  • 1.19 लाख रुपये शुरुआती कीमत
  • 2 दशक से देश में बिक रही बाइक

Honda Launches 2025 Unicorn: भारतीय मार्केट में होंडा एक-एक कर अपने सभी टू-व्हीलर्स को अपडेट कर रही है। कंपनी ने पहले एक्टिवा 125, फिर होंडा एसपी125 और एसपी160 के बाद अब नई यूनिकॉर्न 160 का अपडेटेड वर्जन देश में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस मोटरसाइकिल को जल्द लागू होने वाले ओबीडी2बी ईंधन मानकों के उपयुक्त इंजन दिया है। इसके अलावा कुछ नए फीचर्स भी बाइक को मिले हैं। दो दशकों से भारत में बिक रही होंडा यूनिकॉर्न अब नया एलईडी हेडलैंप, नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, और गियर पोजिशन इंडिकेटर जैसे फीचर्स मिले हैं।

Updated Honda Unicorn 160 Launched In India

कंपनी ने इस मोटरसाइकिल को जल्द लागू होने वाले ओबीडी2बी ईंधन मानकों के उपयुक्त इंजन दिया है

2025 यूनिकॉर्न की कीमत

बाकी होंडा बाइक्स की तर्ज पर 2025 यूनिकॉर्न के साथ यूएसबी टाइप सी चार्जर और 5 रंग मिले हैं। पिछले मॉडल के मुकाबले अपडेटेड यूनिकॉर्न की कीमत होंडा ने 7,000 रुपये बढ़ा दी है, जिसके बाद बाइक की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 1.19 लाख रुपये हो गई है। इंजन की तकनीक जरूर बदली है लेकिन पावर पहले जैसा ही है। गौरतलब है कि इस बाइक को भारतीय मार्केट में काफी पसंद किया जाता रहा है और सवारी मोटरसाइकिल के लिए ये एक जोरदार विकल्प है।

End of Feed