2025 Honda Livo Launched: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने अपडेटेड 2025 लिवो लॉन्च कर दी है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 83,080 रुपये रखी गई है। इस मोटरसाइकिल को भारतीय ग्राहकों के बीच खूब पसंद किया जाता है और इसका अपडेटेड मॉडल बिक्री में और भी इजाफा करने वाला है। 2025 होंडा लिवो को दो वेरिएंट्स - डिस्क और ड्रम में पेश किया गया है। ये तीन रंगों - पर्ल इग्नस ब्लैक के साथ ऑरेंज स्ट्राइप्स, पर्ल इग्नस ब्लैक के साथ ब्लू स्ट्राइप्स और पर्ल सायरन ब्लू में पेश की गई है। डिस्क ब्रेक वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत 85,878 रुपये रखी गई है।
2025 लिवो की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 83,080 रुपये रखी गई है।
नए में क्या-क्या मिला
नई होंडा लिवो मोटरसाइकिल के साथ कंपनी ने कई अपडेटेड और नए फीचर्स दिए हैं। 2025 लिवो के साथ अब नया फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, इसकी मदद से राइडर को चुने हुए गियर, समय, रियल टाइम और औसत माइलेज के अलावा ईंधन खत्म होने में बचे हुए किमी की जानकारी मिलती है। यानी कम कीमत पर ये बाइक हाइटेक फीचर्स से लैस है।
कितनी दमदार है बाइक
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने नई लिवो के साथ पहले वाला 109.51 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया है। ये फुर्तीला इंजन 7500 आरपीएम पर 8.68 बीएचपी ताकत और 5500 आरपीएम पर 9.30 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। ये बाइक 4-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है। ये किफायती मोटरसाइकिल है जो परफॉर्मेंस में भी पैसा वसूल है।
