ऑटो न्यूज़

Suzuki ने Auto Expo में लॉन्च की नई Gixxer SF 250 Flex Fuel, मिक्स पेट्रोल से चलेगी

Suzuki Gixxer SF 250 Flex Fuel: सुजुकी ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में 250 सीसी बीएस6 इंजन वाली इस मोटरसाइकिल को पेश किया है। इसे 85 प्रतिशत इथेनॉल ब्लेंड वाले फ्यूल पर चलाया जा सकता है। ये दमदार इंजन 27.9 पीएस ताकत ई85 फ्यूल के साथ बनाता है, वहीं ई20 फ्यूल के साथ इसकी ताकत 27.2 पीएस हो जाती है।

Image

इसे 85 प्रतिशत इथेनॉल ब्लेंड वाले फ्यूल पर चलाया जा सकता है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • सुजुकी जिक्सर एसएफ 250 फ्लैक्स फ्यूल
  • ऑटो एक्सपो 2025 में लॉन्च हुई बाइक
  • 2.16 लाख रुपये है एक्सशोरूम कीमत

Suzuki Gixxer SF 250 Flex Fuel: सुजुकी ने भारतीय मार्केट में नई जिक्सर एसएफ 250 फ्लैक्स फ्यूल लॉन्च कर दी है। कंपनी ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में 250 सीसी बीएस6 इंजन वाली इस मोटरसाइकिल को पेश किया है। इसे 85 प्रतिशत इथेनॉल ब्लेंड वाले फ्यूल पर चलाया जा सकता है। ये दमदार इंजन 27.9 पीएस ताकत ई85 फ्यूल के साथ बनाता है, वहीं ई20 फ्यूल के साथ इसकी ताकत 27.2 पीएस हो जाती है। ये दोनों 22.5 एनएम पीक टॉर्क बनाती हैं। इसके माइलेज को और बेहतर बनाने के लिए सुजुकी ऑयल कूलिंग सिस्टम और ईको परफॉर्मेंस तकनीक बाइक को दी गई है।

जोरदार फीचर्स से लोडेड

नई सुजुकी जिक्सर एसएफ 250 फ्लैक्स फ्यूल के साथ इंजेक्टर, फ्यूल पंप और फ्यूल फिल्टर को ई85 फ्यूल मिले हैं जो ई85 फ्यूल के लिए बदले गए हैं। बाइक के साथ एलईडी हेडलैंप, एलईडी टेललैंप और डुअल मफलर दिए गए हैं। इसके अलावा स्प्लिट सीट डिजाइन, डुअल चैनल एबीएस, साइड स्टैंड इंटरलॉक स्विच और सुजुकी ईजी स्टार्ट सिस्टम दिया गया है। ये बाइक ब्लूटूथ से जुड़े डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ आई है जो राइड कनेक्ट ऐप से कई सारी जानकारी राइडर तक पहुंचाती है।

कितनी है बाइक की कीमत

सुजुकी ने नई जिक्सर एसएफ 250 फ्लैक्स फ्यूल को 2.16 लाख रुपये एक्सशोरूम कीमत पर लॉन्च किया है। नई बाइक 2 रंगों - मेटेलिक मैट ब्लैक के साथ मेटेलिक मैट बॉरडॉक्स और मेटेलिक मैट ब्लैक में पेश की गई है। सुजुकी ने ऑटो एक्सपो 2025 में कई अन्य गाड़ियां भी शोकेस और लॉन्च की हैं जो बहुत दिलचस्प हैं। हम आपको लगातार इस ऑटोमोटिव इवेंट से जुड़ी खबरें देते रहेंगे।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article