ऑटो न्यूज़

Tata Motors जल्द लाएगी हाइड्रोजन से चलने वाले ट्रक, इन रास्तों पर दिखाई देंगे

Tata Motors Hydrogen Truck: भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में पिछले सप्ताह टाटा मोटर्स ने हाइड्रोजन आंतरिक दहन इंजन द्वारा संचालित ट्रक का अनावरण किया था। टाटा मोटर्स के कार्यकारी निदेशक गिरीश वाघ ने कहा कि कंपनी दोनों प्रौद्योगिकियों हाइड्रोजन आंतरिक दहन इंजन और ईंधन सेल इलेक्ट्रिक वाहन के लिए तैयार हो रही है।

Image

कंपनी दोनों प्रौद्योगिकियों हाइड्रोजन आंतरिक दहन इंजन और ईंधन सेल इलेक्ट्रिक वाहन के लिए तैयार हो रही है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा जल्द ला रही हाइड्रोजन ट्रक
  • शुरुआती दौर में 15 ट्रक्स चलेंगे
  • अलग-अलग मार्गों पर टेस्टिंग

Tata Motors Hydrogen Truck: टाटा मोटर्स हाइड्रोजन आंतरिक दहन इंजन से चलने वाले ट्रकों को मार्च तिमाही में शुरुआती स्तर पर सड़कों पर उतारेगी। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। वैश्विक वाहन प्रदर्शनी ‘भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो’ 2025 में पिछले सप्ताह टाटा मोटर्स ने हाइड्रोजन आंतरिक दहन इंजन द्वारा संचालित ट्रक का अनावरण किया था। टाटा मोटर्स के कार्यकारी निदेशक गिरीश वाघ ने कहा कि कंपनी दोनों प्रौद्योगिकियों हाइड्रोजन आंतरिक दहन इंजन और ईंधन सेल इलेक्ट्रिक वाहन के लिए तैयार हो रही है।

बुनियादी ढांचे की बेहतरी

उन्होंने कहा कि हाइड्रोजन आंतरिक दहन इंजन वाले ट्रक इसी तिमाही से सड़कों पर नजर आने लगेंगे। इसे तीन मार्गों मुंबई-पुणे, जमशेदपुर-कलिंगनगर और मुंबई-अहमदाबाद पर चलाया जाएगा। वाघ ने को बताया कि शुरुआती स्तर पर जो अनुभव हासिल होगा उसका इस्तेमाल उत्पाद को बेहतर बनाने के साथ-साथ हाइड्रोजन ईंधन के लिए बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने में किया जाएगा।

15 इलेक्ट्रिक ईंधन सेल बसें

उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में ‘भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो’ 2025 से इतर शुक्रवार को यह बात की। वाघ ने कहा, ‘‘हमारे पास पहले से ही 15 इलेक्ट्रिक ईंधन सेल बसें हैं जो आईओसीएल (इण्डियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड) के साथ मिलकर 10 महीने से अधिक समय से चलाई जा रही हैं। ईंधन के रूप में हाइड्रोजन के इस्तेमाल के संबंध में मूल्य श्रृंखला पर बहुत काम हो रहा है।’’

(इनपुट: भाषा)

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article