New Hero Zoom 125 Launched: हीरो मोटोकॉर्प ने भारतीय मार्केट में नया जूम 125 स्कूटर लॉन्च कर दिया है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 86,900 रुपये होगी। कंपनी ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में इस अपडेटेड स्कूटर को पेश किया है, इसे दो वेरिएंट्स वीएक्स और जेडएक्स में लॉन्च किया गया है। हीरो ने कुछ दिन पहले ही नई डेस्टिनी की बिक्री शुरू की है, नए जूम 125 स्कूटर को भी इसी तरह के बदलाव मिले हैं। कंपनी फरवरी 2025 से नए जूम 125 स्कूटर की बुकिंग लेना शुरू करेगी और मार्च से ग्राहकों को डिलीवरी मिलने लगेगी।
कितना दमदार है इंजन
हीरो मोटोकॉर्प ने जूम 125 के साथ भी वही इंजन दिया है जो नई डेस्टिनी 125 को मिला है। ये 124 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन है जो 9 एचपी ताकत और 10.4 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। इन दोनों स्कूटर्स में एक फर्क भी है जो 14 इंच के व्हील्स हैं, ये एप्रिलिया एसआर 125 से मिलते हैं।
लुक और स्टाइल अच्छा
नई हीरो जूम 125 का स्टाइल और डिजाइन काफी अच्छा है और यही वजह है कि ये स्पोर्टी हीरो स्कूटर्स में गिनी जाती है। इसके साथ पैने कोनों वाली डिजाइन दी गई है जो इस फैमिली के बाकी स्कूटर्स से इसे अलग बनाती है। कुल मिलाकर 90,000 रुपये से कम कीमत में ये जोरदार विकल्प बनकर उभरी है।
फीचर्स में भी पैसा वसूल
हीरो मोटोकॉर्प ने नई जूम 125 के साथ अपडेटेड फीचर्स दिए हैं जो मुकाबले के हिसाब से जरूरी भी थे। इसके साथ डिजिटल डिस्प्ले, कॉल और नोटिफिकेशन के लिए ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के अलावा टर्न बाय टर्न नेविगेशन जैसे फीचर्स इसे मिले हैं। ये इस सेगमेंट में भारत का पहला स्कूटर बन गया है जिसे सिक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर्स मिले हैं, ये लग्जरी कारों में दिखते हैं।
