Honda ने भारत में लॉन्च किया एलिवेट ब्लैक एडिशन, जानें कितनी खास है ये नई SUV

Honda Elevate Black Edition: होंडा कार्स इंडिया ने पॉपुलर एलिवेट एसयूवी के ब्लैक एडिशन और सिग्नेचर ब्लैक एडिशन लॉन्च कर दिए हैं। इन दोनों की एक्सशोरूम कीमत क्रमशः 15.51 लाख और 15.71 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी ने इसे कई बदलावों के साथ मार्केट में बेचने के लिए उतारा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • होंडा एलिवेट का ब्लैक एडिशन लॉन्च
  • साथ में सिग्नेचर ब्लैक एडिशन भी पेश
  • 15.51 लाख रुपये है शुरुआती कीमत

Honda Elevate Black Edition: होंडा कार्स इंडिया ने 15.51 लाख रुपये शुरुआती एक्सशोरूम कीमत पर एलिवेट एसयूवी का ब्लैक एडिशन लॉन्च कर दिया है। इसके अलावा कंपनी ने एसयूवी का सिग्नेचर ब्लैक एडिशन भी पेश किया है जिसकी एक्सशोरूम कीमत 15.71 लाख रुपये रखी गई है। ये दोनों स्पेशल एडिशन मैनुअल और सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स विकल्पों में उपलब्ध हैं और इन्हें पिछले साल लॉन्च हुए होंडा एलिवेट एपेक्स एडिशन के साथ बेचा जाएगा।

New Honda Elevate Black Edition Launched In India

कंपनी ने इसे कई बदलावों के साथ मार्केट में बेचने के लिए उतारा है

कितना स्पेशल है एडिशन

होंडा एलिवेट के ब्लैक एडिशन को क्रिस्टल ब्लैक पर्ल पेंट दिया गया है जो ब्लैक इंटीरियर और ब्लैक अलॉय व्हील्स के साथ आता है। एलिवेट एसयूवी के एंट्री लेवल ब्लैक एडिशन के दरवाजों के निचले हिस्से, अपर ग्रिल और रूफ रेल्स को सिल्वर फिनिश दिया गया है। इसके बाद एलिवेट सिग्नेचर ब्लैक एडिशन में आपको इस सिल्वर फिनिश के बदले ब्लैक फिनिश मिलने वाला है। इसके अलावा कंपनी ने इस स्पेशल एडिशन को 7 रंगों वाली एंबिएंट लाइटिंग भी दी है।

End of Feed