होंडा एलिवेट समेत सिटी और अमेज पर बंपर डिस्काउंट, लपक लिया ऑफर तो बचेंगे 88,000 रुपये

जापानी कार निर्माता कंपनी होंडा ने होंडा समर बोनान्जा की शुरुआत की है। यह प्रोग्राम एक महीने तक चलेगा और कंपनी इस प्रोग्राम के तहत अपनी सिटी, एलिवेट और अमेज कारों पर डिस्काउंट दे रही है। इस प्रोग्राम के तहत मिल रहे ऑफर का फायदा उठाकर आप होंडा की कारों पर 88,000 रुपये तक का डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं।

Honda Cars: जापानी कार निर्माता कंपनी होंडा की कारों को भारत में काफी पसंद किया जाता है। अब हाल ही में कंपनी होंडा बोनान्जा प्रोग्राम लेकर आई है। इस प्रोग्राम के तहत कस्टमर्स कंपनी की कारों पर 88,000 रुपये तक का डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं। आपको बता दें कि होंडा भारत में सिटी, अमेज और एलिवेट कारें बेचती है। होंडा बोनान्जा प्रोग्राम एक महीने तक जारी रहेगा और यह एक प्रमोशनल कैंपेन है। इस प्रोग्राम के तहत कस्टमर्स होंडा सिटी, सिटी हाइब्रिड, अमेज और एलिवेट SUV पर डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं।

Honda Cars

होंडा एलिवेट समेत सिटी और अमेज पर बंपर डिस्काउंट, लपक लिया ऑफर तो बचेंगे 88,000 रुपये

सबसे ज्यादा इस कार पर मिलेगा डिस्काउंट

होंडा अपनी पॉपुलर सेडान कार सिटी पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट दे रही है। होंडा अपनी कार सिटी पर 25,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट दे रही है। कैश डिस्काउंट के बदले ZX वेरिएंट खरीदने पर कार की एक्सेसरीज पर 26,947 रुपये डिस्काउंट भी प्राप्त कर सकते हैं। होंडा सिटी के ZX वेरिएंट पर 25,000 रुपये का कार एक्सचेंज बोनस या फिर 21,396 रुपये तक की फ्री एक्सेसरीज का डिस्काउंट भी मौजूद है। साथ ही आप 20,000 रुपये तक का कार एक्सचेंज बोनस भी प्राप्त कर सकते हैं।

End of Feed