Hi-Tech Car Thieves: बीते कई दिनों ने दिल्ली और आस-पास के इलाकों में कार चोरी की घटनाएं बहुत तेजी से सामने आ रही हैं। इसी पर एक्शन लेते हुए लॉ इन्फोर्समेंट ने गाजियाबाद के इंदिरापुरम से एक हाइटेक कार चोर गैंग के ज्यादातर सदस्यों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने खुलासा किया है कि इस गैंग के लोग कारें चोरी करने के लिए हाइटेक डिवाइसों का इस्तेमाल करते थे, इस डिवाइस की मदद से कार को सुरक्षित रखने वाले कोड्स क्रैक किए जाते हैं। इसके अलावा इंजन कंट्रोल मॉड्यूल के अंदर घुसकर ये कार चुरा लेते थे। ये गैंग काफी बड़ा है और इसने दिल्ली-एनसीआर के अलावा गुजरात और मुंबई से भी गाड़ियां चुराई हैं।
गैंग काफी बड़ा है और इसने दिल्ली-एनसीआर के अलावा गुजरात और मुंबई से भी गाड़ियां चुराई हैं।
लाखों रुपये की हाइटेक डिवाइस
पुलिस की मानें तो इस गैंग के सभी सदस्य लेटेस्ट टेक और गैजेट्स से लैस होते हैं जिससे इनके लिए कार चोरी करना काफी आसान हो जाता है। इन डिवाइसों की कीमत 30,000 से लेकर लाखों रुपये तक है। आम तौर पर ये तकनीक अधिकृत वर्कशॉप द्वारा एक बैकअप के रूप में इस्तेमाल की जाती हैं। इनमें गलती से कार के अंदर चाबी छूट जाने, कार अलार्म को ठीक करने और किसी वजह से इंजन सीज होने पर उसे दोबारा शुरू करने का काम किया जाता है।
पुलिस से बचने के लिए ये करते थे
इलाके के एडीसीपी क्राइम सच्चिदानंद ने बताया कि पुलिस से बचने के लिए ये गैंग कार चोरी करने के बाद जीपीएस बंद करने के लिए जैमर का इस्तेमाल करती थी। ये कार में लगे जीपीएस की तलाश कर उसे बाहर फेंक देते थे और फिर इसे दूसरे ग्राहक को बेच देते थे। पुलिस की जानकारी के हिसाब से ये गैंग 2013 से कारें चोरी कर रही है और अब तक संभवतः 500 से ज्यादा कारें चोरी कर चुकी है। इस गैंग का सरगना नूर मोहम्मद उर्फ रिंकू है जिसका मुख्य साथी चांद मोहम्मद उर्फ चंडाल अभी फरार चल रहा है।
