ऑटो न्यूज़

Ola के सबसे सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग शुरू, कीमत 1.10 लाख रुपये

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jul 28, 2023, 08:23 PM IST

Ola Electric ने अपने सबसे सस्ते ईवी S1 Air की बुकिंग शुरू कर दी है जिसकी इंट्रोडक्टरी कीमत 1.10 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी 30 जुलाई के बाद आम ग्राहकों के लिए इसकी बुकिंग शुरू करने वाली है।

Image

दावा है कि सिंगल चार्ज में ईको मोड पर एस1 एयर को 100 किमी तक चलाया जा सकता है।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • ओला एस1 एयर की बुकिंग शुरू
  • 1.10 लाख रुपये इंट्रोडक्टरी दाम
  • 31 जुलाई से सब कर सकेंगे बुक

Ola S1 Air Booking Open: ओला इलेक्ट्रिक ने अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक स्कूटर एस1 एयर की बुकिंग शुरू कर दी है। कंपनी ने अक्टूबर 2022 में 84,999 रुपये एक्सशोरूम कीमत पर इस ईवी को लॉन्च किया था, हालांकि अब सरकार ने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की सब्सिडी घटा दी है जिसके बाद इसकी कीमत 1,09,999 रुपये हो गई है। ये कीमत ओला कम्यूनिटी मेंबर्स के लिए है और बुकिंग विंडो 30 जुलाई तक खुली रहेगी। इसके बाद इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 1,19,999 रुपये होगी। बता दें कि 24 घंटे में इस ईवी के लिए 3,000 बुकिंग्स मिल चुकी हैं।

कितनी है एस1 एयर की कीमत

अब जो ग्राहक इसकी बुकिंग कराना चाहते हैं उनके लिए 31 जुलाई से बुकिंग विंडो खोली जाएगी। ओला एस1 एयर की इंट्रोडक्टरी एक्सशोरूम कीमत 1.09 लाख रुपये है, खास कीमत खत्म हो जाने के बाद ईवी की एक्सशोरूम कीमत 1.19 लाख रुपये हो जाएगी। कंपनी अगस्त 2023 की शुरुआत से ग्राहकों को डिलीवरी देना शुरू करेगी। इस कीमत के साथ मार्केट में एस1 एयर का मुकाबला बाकी इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के अलावा होंडा एक्टिवा, टीवीएस जूपिटर, सुजुकी ऐक्सेस, यामाहा फसीनो जैसे स्कूटर्स से होने वाला है।

सिंगल चार्ज में कितना चलेगा?

ओला इलेक्ट्रिक का दावा है कि सिंगल चार्ज में ईको मोड पर एस1 एयर को 100 किमी तक चलाया जा सकता है। इसे चलाने में बहुत कम खर्च आता है जो करीब 25 पैसा/किमी है। इसके साथ 2.5 किलोवाट आर बैटरी पैक लगाया गया है जो इसे 85 किमी/घंटा की टॉप स्पीड पर पहुंचाता है। सिर्फ 4.3 सेकंड में ही ये इलेक्ट्रिक स्कूटर 0-40 किमी/घंटा रफ्तार पकड़ लेता है और कंपनी ने इसमें रिवर्स गियर भी दिया है। इसका भार सिर्फ 99 किग्रा है जिसकी वजह से इसे चलाना काफी आसान हो जाता है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article