ऑटो न्यूज़

कम बजट वाली नई होंडा मोटरसाइकिल से 2 अगस्त को हटेगा पर्दा, जानें डिटेल्स

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jul 28, 2023, 04:15 PM IST

Honda Motorcycle And Scooter India इंडिया 2 अगस्त को नई सवारी बाइक से पर्दा हटाने वाली है। ये नई मोटरसाइकिल 150-160 सीसी सेगमेंट की होगी जो प्रीमियम बाइक होगी और इसका मुकाबला भी बहुत जोरदार होगा।

Image

नई होंडा मोटरसाइकिल में दमदार इंजन के अलावा पुर्जे भी इसी सेगमेंट की बाकी बाइक्स से लिए जा सकते हैं।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • नई होंडा बाइक से हटेगा पर्दा
  • 2 अगस्त को पेश की जाएगी
  • 150-160 CC सेगमेंट की होगी

New Honda Motorcycle: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया 2 अगस्त को नई मोटरसाइकिल लॉन्च करने वाली है जो 150-160 सीसी सेगमेंट की नई प्रीमियम बाइक होगी। इस नई मोटरसाइकिल का मुकाबला भारतीय मार्केट में हीरो एक्सट्रीम 160आर, बजाज पल्सर एन160 और टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 4वी जैसी बाइक्स से होने वाला है। कयास लगाए जा रहे हैं कि नई होंडा मोटरसाइकिल पहले से मौजूद ब्रांड के अंतर्गत लॉन्च की जाने वाली है और इसका नाम संभवतः होंडा एसपी160 होगा। कंपनी ने इस नई मोटरसाइकिल के लिए मीडिया इन्वाइट भी भेज दिया है।

कितना दमदार होगा इंजन

होंडा टू-व्हीलर्स ने पहले से मार्केट में बिक रही 150-160 सीसी सेगमेंट की प्रीमियम सवारी मोटरसाइकिल के साथ 162 सीसी का इंजन मिला है। इनमें होंडा एक्स-ब्लेड और यूनीकॉर्न के साथ कंपनी ने 162 सीसी का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया है। ये इंजन 7,500 आरपीएम पर 13.27 बीएचपी ताकज और 5,500 आरपीएम पर 14.59 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। नई होंडा मोटरसाइकिल के साथ भी यही इंजन दिया जा सकता है।

क्या-क्या नया मिलेगा?

इस नई होंडा मोटरसाइकिल में दमदार इंजन के अलावा पुर्जे भी इसी सेगमेंट की बाकी बाइक्स से लिए जा सकते हैं। नई होंडा बाइक के अगले और पिछले हिस्से में क्रमशः टेलिस्कोपिक फोर्क्स और मोनोशॉक सस्पेंशन दिए जाएंगे। इसके अलावा सामान्य तौर पर अगला पहिया डिस्क ब्रेक से लैस होगा। हमारा मानना है कि होंडा मोटरसाइकिल को फीचर्स भी बाकी बाइक्स वाले ही मिलेंगे। अभी कंपनी इस बाइक से पर्दा हटाने वाली है, वहीं इसे सितंबर 2023 तक लॉन्च किया जा सकता है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article