Hero ने Vida V1 इलेक्ट्रिक स्कूटर पर दिया दमदार डिस्काउंट, जानें कितने में मिलेगी ईवी

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Feb 7, 2024, 09:20 PM IST

Hero MotoCorp की इलेक्ट्रिक विंग Vida ने अपने V1 Electric Scooter पर 27,000 रुपये का डिस्काउंट दिया है। फरवरी महीने में Amazon से डेबिट या क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीद पर इस ऑफर का फायदा उठाया जा सकता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • हीरो विडा वी1 पर मिल रहा डिस्काउंट
  • 27,000 रुपये तक उठा सकते हैं लाभ
  • अमेजॉन से खरीद पर होगा ये फायदा

Hero Vida V1 Discount: हीरो मोटोकॉर्प ने विडा वी1 इलेक्ट्रिक स्कूटर पर फरवरी 2024 में अच्छा डिस्काउंट दिया है। अमेजॉन से इस ई-स्कूटर की डेबिट या क्रेडिट कार्ड से खरीद पर ग्राहकों को 27,000 रुपये की बचत का मौका मिल रहा है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्सशोरूम कीमत 1.46 लाख रुपये है जिसे डिस्काउंट के बाद 1.19 लाख रुपये में खरीदा जा सकता है। इस डिस्काउंट के बाद ग्राहकों को ये ईवी ओला और एथर से सस्ती मिल रही है, हालांकि कुछ मॉडल मुकाबले की कंपनियों के और भी सस्ते में बेचे जा रहे हैं। कुल मिलाकर अगर आप नए इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश में है तो ये एक दमदार विकल्प है।

Hero Vida V1 Discount

डिस्काउंट के बाद 1.19 लाख रुपये में खरीदा जा सकता है

सिंगल चार्ज में कितना चलेगा

दावा है कि वी1 प्रो सिंगल चार्ज में 165 किमी तक चलता है, वहीं 3.2 सेकंड में ये 0-40 किमी/घंटा रफ्तार पकड़ लेता है। वी1 प्लस में रेंज घटकर 143 किमी हो जाती है और 0-40 किमी/घंटा रफ्तार पकड़ने में इसे 3.4 सेकंड लगते हैं। इन दोनों की टॉप स्पीड 80 किमी/घंटा है। दिखने में ये काफी अच्छा इलेक्ट्रिक स्कूटर है लेकिन मुकाबले के हिसाब से कुछ महंगा है। इसका अगला हिस्सा कुछ चौड़ा है और पिछला काफी स्लिम है। इसमें ग्राहकों को स्वैपेबल बैटरी मिलेगी जिससे घर और ऑफिस में इसे चार्ज करना काफी आसान हो गया है।

End of Feed