Hero Xpulse 210 भारत में जल्द होगी लॉन्च, कच्चे रास्तों की रानी है ये बाइक

New Hero Xpulse 210: हीरो की ये बाइक शहरी और कच्चे रास्तों पर चलाने के हिसाब से तैयार की है। अब हीरो इस मोटरसाइकिल को बड़े अपडेट्स के साथ भारत में लॉन्च करने वाली है जिसे अब एक्सपल्स 210 नाम से पेश किया जाएगा। नए मॉडल की टेस्टिंग जारी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • नई हीरो एक्सपल्स 210 की टेस्टिंग जारी
  • भारत में जल्द लॉन्च होगी ये धांसू बाइक
  • कच्चे रास्तों पर मक्खन जैसे चलती रहेगी

New Hero Xpulse 210: हीरो मोटोकॉर्प की एक्सपल्स 200 परफॉर्मेंस के लिए तैयार बहुत जोरदार मोटरसाइकिल है और ऑफरोडिंग के लिए भी ये तगड़ा विकल्प है। कंपनी की ये बाइक शहरी और कच्चे रास्तों पर चलाने के हिसाब से तैयार की है। अब हीरो इस मोटरसाइकिल को बड़े अपडेट्स के साथ भारत में लॉन्च करने वाली है जिसे अब एक्सपल्स 210 नाम से पेश किया जाएगा। हाल में ये नई मोटरसाइकिल टेस्टिंग के दौरान देखी गई है जो प्रोडक्शन के लिए बिल्कुल तैयार नजर आ रही है। इस बाइक को नया 210 सीसी का इंजन मिलने वाला है जो करिज्मा एक्सएमआर में भी दिया गया है। इसके साथ नई और दमदार 400 सीसी इंजन वाली एक्सपल्स भी दिखाई दी है।

Hero New XPulse 210

इस बाइक को नया 210 सीसी का इंजन मिलने वाला है जो करिज्मा एक्सएमआर में भी दिया गया है

बड़ा फ्यूल टैंक मिलेगा

आगामी हीरो एक्सपल्स 210 के ताजा स्पाय शॉट में मोटरसाइकिल के साथ बड़े साइज का फ्यूल टैंक देखने को मिला है। इससे बाइक की रेंज काफी बढ़ जाएगी। नए फ्यूल टैंक पर लंबे टैंक श्राउड्स दिए गए हैं जो बाइक के एयरोडायनामिक्स को बेहतर बनाते हैं। इससे तेज हवा राइडर के पैरों से दूर हटती है और रेडिएटर को भी अच्छी सुरक्षा मिलती है। नए मॉडल के अगले हिस्से में टेलिस्कोपिक फोर्क्स की जगह यूएसडी फोर्क्स मिले हैं, वहीं पिछले सस्पेंशन में भी कुछ बदलाव का अनुमान है। नई हीरो एक्सपल्स 210 के साथ करिज्मा वाला पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया जा सकता है।

End of Feed