Tata Upcoming Cars: टाटा जानी-मानी भारतीय कार निर्माता कंपनी है और भारत में कंपनी की कारें बहुत ही पांड भी की जाती हैं। सफारी हो, हैरियर हो या फिर नैक्सॉन ही क्यों हो, ज्यादातर सेग्मेंट्स में कंपनी अपनी धाक जमा रही है। इसके साथ ही कंपनी देश कि अग्रणी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी भी है और इलेक्ट्रिक कारों के बाजार में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी टाटा की ही है। हाल ही में कंपनी ने पहली देसी कूप SUV कर्व को लॉन्च किया है और अब कंपनी नई कारों को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। आज हम आपको टाटा की आने वाली कारों के बारे में बताने जा रहे हैं।
इन कारों पर चल रहा है काम
इलेक्ट्रिक हो, इंटरनल कम्बशन इंजन (ICE) हो या फिर CNG ही क्यों न हो, सभी सेग्मेंट्स में कंपनी की तरफ कारें लॉन्च की जाएंगी। लेकिन फिलहाल हम आपको टाटा के दो सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इनमें से एक टाटा नैक्सॉन iCNG मॉडल है। इस कार पर कंपनी काफी लंबे समय से काम कर रही है और रिपोर्ट्स की मानें तो इस कार को इस महीने के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्च होने के बाद टाटा नैक्सॉन iCNG पहली टर्बो इंजन वाली CNG कार होगी। कार में ज्यादातर फीचर्स टाटा नैक्सॉन पेट्रोल मॉडल वाले ही होंगे।
टाटा हैरियर इलेक्ट्रिक
टाटा का दूसरा बड़ा प्रोजेक्ट भी लॉन्च से पहले ही काफी पॉपुलैरिटी बटोर रहा है। टाटा हैरियर एक मिड-साइज पॉपुलर SUV है। फिलहाल कंपनी इस दमदार SUV के इलेक्ट्रिक वेरिएंट पर काम कर रही है। नई टाटा हैरियर ईवी इस प्लेटफॉर्म पर बनी पहली इलेक्ट्रिक कार हो सकती है जो ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आएगी। लुक और स्टाइल के मामले में हैरियर ईवी स्टैंडर्ड मॉडल जैसी ही है, वहीं कंपनी इसके साथ एडीएएस जैसे हाइटेक फीचर्स उपलब्ध करा सकती है। टाटा ने फिलहाल इसकी तकनीकी जानकारी नहीं दी है, लेकिन बड़ा बैटरी पैक नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को मिल सकता है। टाटा हैरियर ईवी को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर इसे 500 किमी तक चलाया जा सकेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार इस कार को मार्च 2025 में लॉन्च किया जा सकता है।
