ऑटो न्यूज़

Maruti Suzuki Fronx की 2 लाख यूनिट 17 महीने में बिकीं, बनी ग्राहकों की फेवरेट

Maruti Suzuki Fronx 2 Lakh Sales: मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स तेजी से ग्राहकों की फेवरेट बनती जा रही है। अप्रैल 2023 में पहली बार लॉन्च हुई इस कार की 2 लाख यूनिट कंपनी ने सिर्फ 17 महीनों में ही बेच ली हैं। कंपनी ने 10 महीने में ही इस पैसा वसूल कार की 1 लाख यूनिट बेचने का आंकड़ा छू लिया था।

Image

कंपनी ने 10 महीने में ही इस पैसा वसूल कार की 1 लाख यूनिट बेचने का आंकड़ा छू लिया था।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 2 लाख मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स बिकीं
  • 17 महीने में छुआ बिक्री का आंकड़ा
  • ग्राहकों की नई फेवरेट बनी ये कार

Maruti Suzuki Fronx 2 Lakh Sales: मारुति सुजुकी की फ्रॉन्क्स ने बहुत तेजी से ग्राहकों के बीच अपनी खास जगह बनाई है। अप्रैल 2023 में पहली बार लॉन्च हुई इस कार की 2 लाख यूनिट कंपनी ने सिर्फ 17 महीनों में ही बेच ली हैं। कंपनी ने 10 महीने में ही इस पैसा वसूल कार की 1 लाख यूनिट बेचने का आंकड़ा छू लिया था, वहीं 14 महीने बाद इसकी बिक्री 1.50 लाख यूनिट तक पहुंच गई थी। अब त्योहारी सीजन से ठीक पहले महज 3 महीने में बाकी की 50,000 यूनिट बिक चुकी हैं। कंपनी को विश्वास है कि फेस्टिव सीजन में इस कार की जोरदार बिक्री होने वाली है।

Maruti Suzuki Fronx ADAS

मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स भारतीय मार्केट में खासी पॉपुलर हो चुकी है और हाल में इसे जापान में भी लॉन्च किया गया है। अब इस किफायती और पैसा वसूल कार को ADAS सूट के साथ टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इससे साफ है कि कंपनी अब इस धाकड़ सेफ्ट फीचर वाला वेरिएंट भारत लाया जाने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी 2025 की शुरुआती में ADAS और हाइब्रिड इंजन के साथ नई फ्रॉन्क्स भारत में लॉन्च करेगी। हालिया स्पाय फोटो में कार की अगली ग्रिल पर ADAS सेंसर नजर आया है, यानी ऑटो एक्सपो 2025 में इसे पेश कर सकती है।

हाइटेक फीचर्स से लैस

अब इस एसयूवी की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 7.51 लाख रुपये हो गई है जो टॉप मॉडल के लिए 13.13 लाख तक जाती है। मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स के केबिन में कनेक्टेड कार तकनीक, 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जर, 9-इंच एचडी स्मार्टप्ले प्रोप्लस इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो दिए गए हैं। सेफ्टी की बात करें तो यहां 6 एयरबैग्स, 3 पॉइंट ईएलआर सीटबेल्ट, ईएसपी के साथ हिल होल्ड असिस्ट, रोल ओवर मिटिगेशन, एबीएस के साथ ईबीडी और ब्रेक असिस्ट के अलावा आइसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकर्स जैसे कई अन्य फीचर्स दिए गए हैं।

कितना दमदार है इंजन

हुड के अंदर झांकें तो मारुति सुजुकी ने नई फ्रॉन्क्स के साथ दो इंजन विकल्प दिए हैं। इनमें से पहला इंजन 1.0-लीटर के-सीरीज टर्बो बूस्टरजेट है जो स्मार्ट हाइब्र्रिड तकनीक के साथ आता है। मारुति सुजुकी ने इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांशमिन के साथ पैडल शिफ्टर्स से लैस किया है। दूसरे नंबर पर 1.2-लीटर के-सीरीज डुअल जेट डुअल वीवीट इंजन आता है जो आइडल स्टार्ट स्टॉप तकनीक के साथ आता है। कंपनी ने कार के इस आधुनिक इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और एजीएस ट्रांसमिशन के साथ आता है।

सीएनजी मॉडल भी जोरदार

नई मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स का सीएनजी वेरिएंट भी मार्केट में खूब बिक रहा है और इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 8.41 लाख रुपये है। फ्रॉन्क्स के अगले और पिछले हिस्से में एलईडी हेडलैंप्स और टेललैंप्स दिए गए हैं, वहीं क्रिस्टल ब्लॉक पैटर्न के एलईडी डीआरएल काफी आकर्षक लगते हैं। इसके अलावा नेक्सवेव ग्रिल, झुकती हुई छत और पूरी तरह एलईडी कनेक्टेड आरसीएल दिए गए हैं। कुल मिलाकर ये कार कम बजट वाले ग्राहकों के लिए जोरदार विकल्प बनकर उभरी है। जापान की इस वाहन निर्माता ने अब इस कार को भारत में बनाकर वापस जापान भेजा है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article