मार्केट में धूम मचा देगी Hero की ये नई बाइक, जंगल-पहाड़ किसी राह से नहीं डरेगी

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 4, 2022, 02:52 PM IST

Hero MotoCorp जल्द देश में नई XPulse 200T लॉन्च करने वाली है जिसके लुक और डिजाइन की जानकारी लॉन्च से पहले ही सामने आ गई है. दिखने में शानदार इस मल्टी पर्पज रोड्सटर बाइक की कीमत काफी कम होगी.

KEY HIGHLIGHTS
  • नई हीरो एक्सपल्स 200टी लॉन्च हो तैयार
  • कम कीमत में बेहतरीन विकल्प है ये बाइक
  • शहरों और कच्चे रास्तों पर चलने के काबिल

New Hero XPulse 200T: हीरो ने कुछ समय पहले ही भारत में नई एक्सपल्स 200टी की झलक दिखाई थी और अब कंपनी ने इसका शानदार लुक सामने ला दिया है. नई रोड्सटर स्पोर्ट्स बाइक को कई सारे कॉस्मैटिक बदलावों और इंजन में अपडेट के साथ मार्केट में लाया जाएगा. दिखने में नया मॉडल काफी खूबसूरत है जिसकी स्टाइल में कंपनी ने कुछ बदलाव किए हैं. इन बदलावों में बदली हुई हेडलैंप की जगह, बॉडी कलर का नया वाइजर, फोर्क गेटर्स, नया बेली पैन और पिछले हिस्से में ग्रैब रेल शामिल हैं. इसका सीधा मुकाबला टीवीएस अपाचे आरटीआर 200 4वी से होगा.

New Hero XPulse 200T Set To Launch

िख ूबसू िस ्टा ंप दल ि ैं.

कितना दमदार होगा इंजन!

हीरो मोटोकॉर्प ने जहां एक्सपल्स के मौजूदा मॉडल को टू-वाल्व इंजन दिया है, वहीं इसका अपडेटेड मॉडल एक्सपल्स 200 4वी वाले इंजन से लैस हो सकता है. 199.6 सीसी का ये इंजन 19.1 पीएस ताकत और 17.35 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है. कंपनी ने नई मोटरसाइकिल को शहरी इलाकों और ऑफ-रोडिंग दोनों जगह इस्तेमाल के हिसाब से तैयार किया है. फीचर्स पर नजर डालें तो यहां पूरी तरह डिजिटल एलसीडी इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और टर्न बाय टर्न नेविगेशन सिस्टम मिलेगा.

End of Feed