हीरो की नई मैवरिक 440 बाइक पहली बार दिखी, 22 जनवरी को होनी है लॉन्च

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jan 9, 2024, 07:40 PM IST

Hero MotoCorp जल्द भारतीय मार्केट में नई Maverick 440 लॉन्च करने वाली है। ये मोटरसाइकिल Harley-Davidson और Hero द्वारा तैयार की गई Bike है जिसे अब हीरो बैज के साथ मार्केट में लॉन्च किया जा रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • हीरो मैवरिक 440 पहली बार दिखी
  • 22 जनवरी को लॉन्च होगी ये बाइक
  • हार्ली 440 एक्स पर आधारित होगी

New Hero Maverick 440 हीरो मोटोकॉर्प भारत में नई मैवरिक 440 बाइक लॉन्च करने वाली है जिसे पहली बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। कंपनी ने हाल में एक टीजर जारी किया है जिसमें बताया गया है कि 22 जनवरी को नई मोटरसाइकिल लॉन्च की जाएगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि ये 440 सीसी की नई बाइक हेगी जिसकी आवाज जोरदार होने वाली है। इस टीजर में सिर्फ बाइक की आवाज और आर लिखा नजर आया है। बता दें कि इसी क्षमता वाली मोटरसाइकिल हार्ली-डेविडसन के लिए भी इन दोनों ने मिलकर बनाई है।

Hero Maverick 440 (Representational Image)

इसी क्षमता वाली मोटरसाइकिल हार्ली-डेविडसन के लिए भी इन दोनों ने मिलकर बनाई है

हार्ली-डेविडसन 440 एक्स

हीरो-हार्ली की साझेदारी में नई 440 सीसी बाइक पहले ही लॉन्च हो चुकी है, अब हीरो मोटोकॉर्प इसे अपने लोगो के साथ मार्केट में उतार सकती है। हार्ली-डेविडसन एक्स440 की स्टाइल और डिजाइन इसी ब्रांड की महंगी बाइक एक्सआर1200 से ली गई है। रेट्रो डिजाइन की ये नई बाइक गोल हेडलैंप और टियरड्रॉप पैटर्न के फ्यूल टैंक के साथ आई है। इसके अलावा आपको एलईडी लाइटिंग, एलसीडी इंस्ट्रूमेंट कंसोल और कई आधुनिक फीचर्स भी मिलेंगे। बाइक को दमदार लुक देने के लिए इसमें बेहतर लुक वाले अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। कुल मिलाकर दिखने में ये महंगी लगती है।

End of Feed