ऐसी दिखती है हीरो की सबसे दमदार बाइक मैवरिक 440, प्रीमियम सेगमेंट में कंपनी की एंट्री

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jan 17, 2024, 07:05 PM IST

Hero MotoCorp 22 जनवरी को बिल्कुल नई और अपनी सबसे दमदार मोटरसाइकिल Mavrick 440 लॉन्च करने वाली है। अब कंपनी ने इसका डिजाइन स्कैच जारी कर दिया है और दिखने में वाकई ये नई बाइक बहुत जोरदार नजर आ रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ऐसी दिखती है नई हीरो मैवरिक 440
  • दमदार इंजन और शानदार लुक मिला
  • 22 जनवरी को लॉन्च होगी नई बाइक

New Hero Mavrick 440: हीरो मोटोकॉर्प भारत में नई मैवरिक 440 बाइक लॉन्च करने वाली है जिसका डिजाइन स्कैच अब कंपनी ने जारी कर दिया है। हीरो ने हाल में एक टीजर जारी किया है जिसमें बताया गया है कि 22 जनवरी को नई मोटरसाइकिल लॉन्च की जाएगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि ये 440 सीसी की नई बाइक हेगी जिसकी आवाज भी जोरदार होने वाली है। कुछ समय पहले इसका टीजर जारी हुआ था जिसमें सिर्फ बाइक की आवाज और आर लिखा नजर आया है। बता दें कि इसी क्षमता वाली मोटरसाइकिल हार्ली-डेविडसन के लिए भी इन दोनों ने मिलकर बनाई है। इस बाइक के साथ हीरो मोटोकॉर्प प्रीमियम सेगमेंट में एंट्री करने वाली है।

All New Hero Mavrick 440 Design Sketch

ये 440 सीसी की नई बाइक हेगी जिसकी आवाज भी जोरदार होने वाली है

हार्ली-डेविडसन 440 एक्स

हीरो-हार्ली की साझेदारी में नई 440 सीसी बाइक पहले ही लॉन्च हो चुकी है, अब हीरो मोटोकॉर्प इसे अपने लोगो के साथ मार्केट में उतार सकती है। हार्ली-डेविडसन एक्स440 की स्टाइल और डिजाइन इसी ब्रांड की महंगी बाइक एक्सआर1200 से ली गई है। रेट्रो डिजाइन की ये नई बाइक गोल हेडलैंप और टियरड्रॉप पैटर्न के फ्यूल टैंक के साथ आई है। इसके अलावा आपको एलईडी लाइटिंग, एलसीडी इंस्ट्रूमेंट कंसोल और कई आधुनिक फीचर्स भी मिलेंगे। बाइक को दमदार लुक देने के लिए इसमें बेहतर लुक वाले अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। कुल मिलाकर दिखने में ये महंगी लगती है।

End of Feed