हीरो मोटोकॉर्प का नया धमाका, सिर्फ 72,000 रुपये में डेस्टिनी 110 स्कूटर किया लॉन्च, पढ़ें फीचर्स, माइलेज और लुक्स की पूरी जानकारी

हीरो डेस्टिनी 110 की लंबी सीट के कारण लंबे सफर में भी आराम से बैठा जा सकता है। इसमें फ्रंट ग्लव बॉक्स है, जहां जरूरी सामान आसानी से रखा जा सकता है। इसके अलावा, लगेज बॉक्स में बूट लाइट लगी है, जिससे रात या कम रोशनी में भी सामान निकालना आसान होगा।

दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने नया डेस्टिनी 110 स्कूटर लॉन्च किया है। जल्द ही डेस्टिनी 110 हीरो डीलरशिप पर उपलब्ध होगी। इस स्कूटर की शुरुआती कीमत 72,000 रुपये रखी गई है। स्कूटर में 110cc का इंजन मिलेगा जो 56.2 किमी/लीटर का माइलेज देगी। फीचर्स की बात करें तो इसमें क्रोम एक्सेंट, प्रोजेक्टर एलईडी हेडलैंप, H-आकार का एलईडी टेल लैंप, एनालॉग-डिजिटल स्पीडोमीटर, बूट लैंप, फ्रंट ग्लव बॉक्स और 190 मिमी का फ्रंट डिस्क ब्रेक दिया गया है। VX Cast Drum मॉडल इटरनल व्हाइट, मैट स्टील ग्रे और नेक्सस ब्लू रंग में उपलब्ध होगा, जबकि जेडएक्स कास्ट डिस्क एक्वा ग्रे, नेक्सस ब्लू और ग्रूवी रेड रंग में आएगा।

हीरो डेस्टिनी 110

हीरो डेस्टिनी 110 (Hero Motocrop)

डिस्क और ड्रम का मिलेगा विकल्प

लॉन्च के अवसर पर हीरो मोटोकॉर्प के इंडिया बिजनेस यूनिट के चीफ बिजनेस ऑफिसर, आशुतोष वर्मा ने कहा कि 110cc स्कूटर सेगमेंट में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा है, जो लाखों परिवारों और युवाओं की जरूरतों को पूरा करता है। नए डेस्टिनी 110 के साथ हम इस महत्वपूर्ण श्रेणी में अपनी मौजूदगी और मजबूत कर रहे हैं। यह एक बहुउपयोगी और किफायती स्कूटर है, जो रोजमर्रा की यात्रा के लिए भरोसेमंद साथी साबित होगा। इस लॉन्च से हमारी स्कूटर सेगमेंट में बिक्री और बढ़ेगी और साथ ही हीरो मोटोकॉर्प की सुलभ, भरोसेमंद और नवाचारपूर्ण मोबिलिटी सॉल्यूशंस देने की नेतृत्व क्षमता भी और पुख्ता होगी। नया हीरो डेस्टिनी 110 देशभर में हीरो मोटोकॉर्प के डीलरशिप पर उपलब्ध होगा। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम (दिल्ली) कीमत 72,000 रुपये (VX – Cast Drum) और 79,000 रुपये (ZX – Cast Disc) रखी गई है।

End of Feed