Hero Moto Corp-Harley Davidson: भारत दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन मार्केट है। भारतीय दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) को दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी भी माना जाता है। भारत में हीरो की कम्यूटर बाइक्स काफी पॉपुलर हैं। दूसरी तरफ अमेरिकी बाइक निर्माता कंपनी हार्ले डेविडसन (Harley Davidson) है और अपनी क्रूजर बाइक्स की बदौलत दुनिया भर में हार्ले ने अपनी पहचान बनाई है। कुछ साल पहले हार्ले डेविडसन और हीरो मोटोकॉर्प ने साथ मिलकर एक बाइक तैयार की थी जिसे X440 के नाम से भारत में जाना जाता है। अब एक बार फिर नई बाइक बनाने के लिए दोनों कंपनियां साथ काम करने जा रही हैं। हाल ही में हीरो मोटोकॉर्प ने एक एक्सचेंज फाइलिंग के दौरान यह जानकारी साझा की है।
हीरो और हार्ले साथ मिलकर बनायेंगे नई बाइक
X440 के लाइनअप की नई बाइक्स
हाल ही में सेबी (SEBI) के साथ हुई एक एक्सचेंज फाइलिंग में हीरो मोटोकॉर्प (Hero Moto Corp) ने माना कि हीरो और हार्ले डेविडसन की साझेदारी के तहत X440 के अलावा अन्य कई बाइक्स भी बनाई जाएंगी। कंपनी ने X440 के नए वेरिएंट्स के निर्माण की बात भी मानी है और साथ ही यह भी कहा है कि दोनों कंपनियां साथ मिलकर कई नाई बाइक्स बनायेंगी जिन्हें भारत और कुछ चुनिन्दा ग्लोबल मार्केट्स में भी बेचा जाएगा।
मेवरिक 440 और नाईटस्टर 440
2020 में हार्ले और हीरो ने साथ काम करते हेउ नई बाइक्स बनाने का फैसला लिया था। इसके बाद 2023 में दोनों ब्रैंड्स की साझेदारी के तहत X440 लॉन्च की गई थी। 2024 के शुरुआती महीनों में हीरो मोटोकॉर्प ने मेवरिक 440 नाम से नई बाइक लॉन्च की थी। हालांकि अभी दोनों कंपनियों की साझेदारी के तहत बनाई जाने वाली नई बाइक्स के बारे में कुछ भी साफ नहीं है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों कंपनियों की साझेदारी के तहत नाईटस्टर 440 नामक नई बाइक पेश की जा सकती है।
