VIDA VX2 Plus 4.4 kWh लॉन्च, एक चार्ज में मिलेगी 187 किमी तक की रेंज, जानें कीमत

अगर आप एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। हीरो मोटोकॉर्प की तरफ से भारतीय बाजार में एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया गया है जो कि VIDA VX2 Plus 4.4 kWh है। इसमें आपको दो रिमूवेबल 2.2 kWh लिथियम-आयन बैटरी दी गई हैं।

हीरो मोटोकॉर्प के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ब्रांड 'VIDA ने अपने VX2 पोर्टफोलियो में नया VIDA VX2 Plus 4.4 kWh मॉडल लॉन्च किया है। अगर आप एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो इसे भी चेक आउट कर सकते हैं। हीरो ने अपने नए विडा इलेक्ट्रिक स्कूटर में कई सारे दमदार फीचर्स दिए हैं। कंपनी ने इसे लंबी दूरी तय करने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश किया है। बता दें कि यह VX2 सीरीज का चौथा मॉडल है।

Hero Vida (1)

हीरो ने भारत में लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक स्कूटर।(फोटो क्रेडिट-Hero)

नए स्कूटर की कीमत

कंपनी ने लॉन्च के साथ यह भी बताया कि VIDA VX2 ने 12,111 किलोमीटर की क्रॉस-कंट्री का सफर पूरा कर एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में जगह बनाई है। यह रिकॉर्ड इलेक्ट्रिक स्कूटर से सबसे लंबी यात्रा करने के लिए दर्ज किया गया है। अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो बता दें कि सभी लागू ऑफर और इंसेंटिव के बाद इसकी एक्स-शोरूम कीमत नई दिल्ली में 1,43,990 रुपये रखी गई है।

End of Feed