Royal Enfield को टक्कर देने आ रही Harley Davidson की नई बाइक, Sprint 440 से उठा पर्दा

Harley-Davidson की नई क्रूजर बाइक Sprint 440 से पर्दा उठ गया है। इस बाइक का पब्लिक डेब्यू मिलान में EICMA 2026 शो में होगा।

Harley-Davidson ने अपनी नई क्रूजर बाइक Sprint 440 से पर्दा उठा दिया है। इसे Hero MotoCorp के साथ साझेदारी में बनाया गया है। 440cc इंजन, कम सीट ऊंचाई और क्लासिक क्रूजर डिजाइन वाली यह बाइक कंपनी के छोटे इंजन वाले पोर्टफोलियो को बढ़ाएगी। इसका पब्लिक डेब्यू मिलान में EICMA 2026 शो में होगा। अमेरिका में बाइक की बिक्री 2027 से शुरू होगी।

Sprint 440

Sprint 440 से उठा पर्दा (Photo: harley davidson Official Website)

क्लासिक क्रूजर डिजाइन

Sprint 440

Sprint 440 का डिजाइन Harley-Davidson X440 से अलग और ज्यादा ट्रेडिशनल क्रूजर स्टाइल वाला है। इसमें टियरड्रॉप शेप का फ्यूल टैंक, गोल हेडलैंप, स्कूप्ड राइडर सीट और पीछे की ओर खिंचे हैंडलबार दिए गए हैं। स्टेप्ड पिलियन सीट, छोटा रियर मडगार्ड और नीचे लगाया गया एग्जॉस्ट इसके लुक को खास बनाते हैं। बाइक में ब्लैक फिनिश वाले मैकेनिकल पार्ट्स, इंजन पर मशीन्ड फिन्स और मेटल एग्जॉस्ट हीट शील्ड मिलती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह Dark Billiard Grey, Vivid Black और Teal Thunder रंगों में उपलब्ध होगी।

440cc इंजन और परफॉर्मेंस

इस क्रूजर में 440cc का एयर और ऑयल-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह 6,000 rpm पर 26.7 bhp की पावर और 4,000 rpm पर 38 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स और असिस्ट-एंड-स्लिपर क्लच से जोड़ा गया है। कंपनी के मुताबिक इसकी कंबाइंड माइलेज करीब 34 किलोमीटर प्रति लीटर है। हालांकि, वास्तविक माइलेज सड़क और राइडिंग स्टाइल के अनुसार अलग हो सकती है। इसमें 9 लीटर का फ्यूल टैंक है, जो X440 के 13.5 लीटर टैंक से छोटा है।

End of Feed