छोटे साइज के ये दो इलेक्ट्रिक वाहन भारत में हुए लॉन्च, भीड़ में भी भागेंगे सरपट

Greenway 2 New Electric Vehicles: ग्रीनवे मोबिलिटी के फ्लैगशिप ब्रांड ई-वीआई लॉन्च के तहत दो इलेक्ट्रिक वाहन उपलब्ध होंगे - छोटा ओटो और छोटा बुल। कंपनी के ये प्रोडक्ट वित्त वर्ष 24 की चौथी तिमाही तक बाजार में उतरने की उम्मीद है। कंपनी एक अन्य हाई-स्पीड पैसेंजर इलेक्ट्रिक रिक्शा राइडन भी लॉन्च करेगी जो भारत के शहरों और गांवों में स्वच्छ परिवहन का किफायती साधन होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • ग्रीनवे ने लॉन्च किए 2 नए इलेक्ट्रिक वाहन
  • दिलचस्प दिखते हैं छोटा ओटो और बुल
  • दोनों की कीमत रखी है 2 लाख रुपये

Greenway 2 New Electric Vehicles: नए दौर की स्वदेशी ईवी कंपनी ने आज ई-वीआई पेश कर 2025 तक भारतीय इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर की दुनिया बदलने की ठान ली है। ग्रीनवे मोबिलिटी के फ्लैगशिप ब्रांड ई-वीआई लॉन्च के तहत दो इलेक्ट्रिक वाहन उपलब्ध होंगे - छोटा ओटो और छोटा बुल। कंपनी के ये प्रोडक्ट वित्त वर्ष 24 की चौथी तिमाही तक बाजार में उतरने की उम्मीद है। कंपनी एक अन्य हाई-स्पीड पैसेंजर इलेक्ट्रिक रिक्शा राइडन भी लॉन्च करेगी जो भारत के शहरों और गांवों में स्वच्छ परिवहन का विश्वसनीय, हाई-टेक और किफायती साधन होगा।

Greenway Launches 2 New Electric Vehicles

कंपनी के ये प्रोडक्ट वित्त वर्ष 24 की चौथी तिमाही तक बाजार में उतरने की उम्मीद है

कितनी है इनकी कीमत

ग्रीनवे मोबिलिटी ने ई-वीआई लॉन्च कर तेजी से कारोबार विस्तार के लिए इस साल के अंत तक पूरे भारत के खास बाजारों में 100 से अधिक डीलरशिप बनाने की योजना रखी है। जबरदस्त ग्रोथ की इस रणनीति से ब्रांड का बुनियादी लक्ष्य पूरा होगा, जो दिसंबर 2025 तक इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर सेगमेंट में मार्केट लीडर बनना है। ई-वीआई के प्रोडक्ट अपने डिजाइन और निर्माण में पूरी तरह स्वदेशी हैं और भारतीय सड़कों को ध्यान में रख कर भारतीय ग्राहकों के हिसाब से बने हैं। छोटा ओटो और छोटा बुल दोनों की लॉन्च प्राइस सिर्फ 2 लाख रुपये है।

End of Feed