अब हैक नहीं होगी आपकी Smart Car! सरकार ला रही है नए साइबर सिक्योरिटी नियम

कनेक्टेड और स्मार्ट वाहनों को साइबर हमलों से बचाने के लिए सरकार की ओर से इन गाड़ियों के लिए नए साइबर सिक्योरिटी रूल्स का ड्राफ्ट जारी किया गया है।

देश में तेजी से बढ़ रही कनेक्टेड और स्मार्ट कारों (Smart Cars) को साइबर हमलों से सुरक्षित रखने के लिए केंद्र सरकार की ओर से एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने केंद्रीय मोटर वाहन नियमावली (CMVR), 1989 में संशोधन का ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। नए प्रस्तावित नियमों का उद्देश्य स्मार्ट वाहनों को हैकिंग, मालवेयर और दूसरे साइबर खतरों से सुरक्षित बनाना है, ताकि यात्रियों और उनकी यात्रा की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। सरकार ने इस ड्राफ्ट नोटिफिकेशन पर 17 जुलाई तक आम जनता, उद्योग और दूसरे संबंधित पक्षों से सुझाव और आपत्तियां मांगी हैं। इसके बाद ही अंतिम नियम लागू किए जाएंगे।

Smart Cars

अब स्मार्ट कारों पर भी होगी सरकार की सख्त साइबर निगरानी (AI Generated Image)

क्यों जरूरी हैं नए साइबर सुरक्षा नियम?

आज की आधुनिक कारें केवल एक वाहन नहीं, बल्कि इंटरनेट और सॉफ्टवेयर से जुड़ी स्मार्ट मशीनें बन चुकी हैं। इनमें Over-the-Air (OTA) सॉफ्टवेयर अपडेट, कनेक्टेड फीचर्स, मोबाइल ऐप कंट्रोल और एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जैसी तकनीकें शामिल हैं। ऐसे में साइबर हमलों का खतरा भी बढ़ गया है। इसी को देखते हुए सरकार ने प्रस्ताव रखा है कि वाहन निर्माता कंपनियों को अपने वाहनों में मजबूत Cyber Security Management System (CSMS) और सुरक्षित Software Update Management System (SUMS) लागू करना होगा।

End of Feed