कार की रिपेयरिंग हो या इंटीरियर का हो काम, दिल्ली की इन मार्केटों का देश भर में है नाम

कार की रिपेयरिंग और इंटीरियर का काम करवाना हो तो हम सभी भरोसेमंद मार्केट तलाशते हैं। आज हम आपको दिल्ली की ऐसी मार्केटों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां कार की रिपेयरिंग से लेकर इंटीरियर तक का काम करवाया जा सकता है और साथ ही कार की एक्सेसरीज भी लगवाई जा सकती हैं।

Car Repair Market: कार खरीदना अपने आप में एक काफी बड़ी इन्वेस्टमेंट है। कार को खरीदने के बाद उसमें एक्सेसरी लगवानी पड़ती है। इतना ही नहीं, कार की सही से देखभाल भी करनी पड़ती है और समय-समय पर कार रिपेयरिंग और सर्विसिंग की भी जरूरत पड़ती है। कार सर्विसिंग और रिपेयरिंग के लिए ज्यादातर लोग कंपनी के सर्विस सेंटर पर ही निर्भर होते हैं। लेकिन कुछ लोग कार के सभी कामों के लिए भरोसेमंद मार्केट तलाश रहे होते हैं। आज हम आपको दिल्ली में मौजूद ऐसी मार्केटों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपनी कार रिपेयरिंग, एक्सेसरीज और कार पार्ट्स के लिए देश भर में मशहूर हैं।

Car Repair Markets

कार की रिपेयरिंग हो या इंटीरियर का हो काम, दिल्ली की इन मार्केटों का देश भर में है नाम

करोल बाग: कार मॉडिफाई करवानी हो, एक्सेसरी लगवानी हो, रिपेयरिंग करवानी हो या फिर कार का साउंड सिस्टम ही अपग्रेड क्यों न करवाना हो, ये सभी काम आप करोल बाग कार मार्केट में करवा सकते हैं। करोल बाग कार मार्केट को मुख्य रूप से कार एक्सेसरीज और कार मोडिफिकेशन के लिए जाना जाता है।

End of Feed