बड़े परिवार के लिए ढूंढ रहे हैं कार तो ये है जानदार विकल्प, कीमत 16 लाख से कम

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Apr 10, 2023, 07:52 PM IST

Force Motors ने भारतीय मार्केट में नई Citiline 10-Seater MUV लॉन्च कर दी है जिसकी एक्सशोरूम कीमत 15.93 लाख रुपये है। कंपनी ने सिटीलाइन को सिर्फ एक वेरिएंट में लॉन्च किया है और इसमें सभी फ्रंट फेसिंग सीट्स हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • फोर्स सिटीलाइन भारत में हुई लॉन्च
  • एक्सशोरूम कीमत 15.93 लाख रुपये
  • 10-सीटर लेआउट में पेश हुई एमयूवी

Force Citiline 10-Seater MUV: कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं और बड़े परिवार के चक्कर में अगर आपको गाड़ी चुनने में दिक्कत हो रही है, तो फोर्स ने एक जोरदार विकल्प पेश किया है। फोर्स मोटर्स ने नई सिटीलाइन लॉन्च कर दी है जो एक 10-सीटर मल्टी यूटिलिटी व्हीकल है। कर्मशियल वाहनों के लिए मशहूर कंपनी ने भारत में बड़े साइज के इस वाहन की एक्सशोरूम कीमत 15.93 लाख रुपये रखी है। नई सिटीलाइन असल में फोर्स क्रूजर है जिसे नए नाम से भारत में लॉन्च किया गया है। नाम के अलावा कंपनी ने इसकी सीटिंग व्यवस्था में भी बड़े बदलाव किए हैं।

Force Motors Launched New Citiline 10 Seater MUV

नई सिटीलाइन असल में फोर्स क्रूजर है जिसे नए नाम से भारत में लॉन्च किया गया है

कितनी अलग है नई सिटीलाइन

फोर्स क्रूजर के साथ तीसरी कतार में साइड फेसिंग सीट्स दी जाती थीं और इसमें पहले 13 लोगों के बैठने की व्यवस्था मिलती थी। अब फोर्स ने नई सिटीलाइन के साथ सिर्फ फ्रंट फेसिंग सीट्स दी हैं और इसकी सीटिंग व्यवस्था को 10 सवारी तक सीमित कर दिया है। कंपनी ने नई एमयूवी को इकलौते वेरिएंट में पेश किया है और हालिया लॉन्च अर्बनिया प्रीमियम के मुकाबले ये काफी अलग है। सिटीलाइन 2-3-2-3 सीटिंग लेआउट में तैयार की गई है। इसके अलावा एमयूवी में आरामयदायक यात्रा के लिए बढ़िया क्वालिटी के सस्पेंशन दिए गए हैं।

End of Feed