Flush Door Handles: दिखने में मॉडर्न, लेकिन सेफ्टी के लिए बन रहे बड़ा खतरा, जानें क्यों?

दिखने में यह फीचर बेहद मॉडर्न, लग्जरी और स्मूद लगता है, लेकिन हाल के दिनों में विशेषज्ञों और सुरक्षा एजेंसियों ने इसे बढ़ते खतरे का कारण बताना शुरू कर दिया है। सवाल यह उठ रहा है कि क्या आकर्षक डिजाइन के पीछे सेफ्टी से समझौता किया जा रहा है?

नई-पीढ़ी की कारों में स्टाइल और एयरोडायनामिक डिजाइन को लेकर तेजी से बदलाव हो रहे हैं। इन्हीं ट्रेंड्स में एक है फ्लश डोर हैंडल, जो कार के बॉडी पैनल में समतल होकर फिट हो जाते हैं। दिखने में यह फीचर बेहद मॉडर्न, लग्जरी और स्मूद लगता है, लेकिन हाल के दिनों में विशेषज्ञों और सुरक्षा एजेंसियों ने इसे बढ़ते खतरे का कारण बताना शुरू कर दिया है। सवाल यह उठ रहा है कि क्या आकर्षक डिजाइन के पीछे सेफ्टी से समझौता किया जा रहा है?

Flush Door Handles

Flush Door Handles/Photo-AI

क्या होते हैं फ्लश डोर हैंडल?

फ्लश डोर हैंडल ऐसे हैंडल होते हैं जो सामान्य कार डोर हैंडल की तरह बाहर निकले हुए नहीं होते। इनके बजाय यह दरवाजे की सतह में समतल रूप से लगे रहते हैं और हल्के से पुश या सेंसर टच पर बाहर की ओर खुलते हैं। कार की एयरोडायनामिक्स को बेहतर बनाना, हवा का विरोध कम करना और लग्जरी लुक देना, इनका मुख्य उद्देश्य होता है। टेस्ला सहित कई प्रीमियम कार निर्माता अब इन्हें स्टैंडर्ड फीचर के रूप में दे रहे हैं।

End of Feed