Fiat Grande Panda: इटालियन कार निर्माता कंपनी फिएट अपनी नई हैचबैक कार लेकर आई है और इस कार को ग्रांडे पांडा नाम दिया है। यह कार स्टेलांटिस के STLA प्लेटफॉर्म पर बनाई गई है और इस कार की कुल लंबाई 3.99 मीटर है। दिखने में यह कार काफी हद तक एक डब्बे जैसी लगती है यानी इसका डिजाईन बहुत ही बॉक्सी है। कार के डिजाईन में काफी शानदार डिजाईन देखने को मिलता है। आइये जानते हैं कि फिएट की इस नई हैचबैक कार में आपको क्या कुछ खास फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।
फिएट लेकर आई नई हैचबैक, जानिये क्या हैं इसके खास फीचर्स
फिएट ग्रांडे पांडा का डिजाईन
कार के डिजाईन की बात करें तो इसका बोनट काफी फ्लैट और सीधा है। कार में आगे की तरफ एक चौकोर ग्रिल दी गई है और इसमें छोटे-छोटे आकार के कई कबस भी मौजूद हैं। कार की लाइट में भी यह क्यूब वाला डिजाईन देखने को मिलता है और कार की लाइट में छोटी-छोटी LED पिक्सल्स मौजूद हैं।
बहुत ही बॉक्सी है डिजाईन
कार का कुल डिजाईन बहुत ही ज्यादा बॉक्सी है और कार में पीछे की तरफ हेडलाइट के ऊपर काफी बड़ा-बड़ा फिएट लिखा हुआ है। कार के इंजन और अन्य फीचर्स को लेकर अभी तक कुछ भी स्पष्ट नहीं है क्योंकि फिलहाल कार से बस परदा हटाया गया है और इसे अभी लॉन्च नहीं किया गया है। लेकिन आपको बता दें कि स्टेलांटिस का STLA प्लेटफॉर्म पेट्रोल के साथ-साथ इलेक्ट्रिक पावरट्रेन का विकल्प भी प्रदान करता है।
