ऑटो न्यूज़

बजाज पल्सर N160 को मिला नया अपग्रेड, जानिये क्या है खास

भारत में बजाज की बाइक्स को काफी पसंद किया जाता है। बजाज की पल्सर सीरीज को भी भारत में काफी पसंद किया जाता है और 125cc से लेकर 400cc तक की बाइक्स सीरीज में मौजूद है। हाल ही में बजाज ने पल्सर सीरीज की N160 बाइक का एक नया वेरिएंट लॉन्च किया है। इस बाइक में मैकेनिकल फीचर्स के साथ ही एक नया फीचर भी देखने को मिलता है।

Image

बजाज पल्सर N160 को मिला नया अपग्रेड, जानिये क्या है खास

Photo : Times Now Digital

Bajaj Pulsar N160: भारत में बजाज की बाइक्स को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। बजाज की पल्सर सीरीज की बाइक्स को भी भारतीय लोग काफी पसंद करते हैं और 125cc से लेकर 400cc तक की बाइक्स इस सीरीज में मौजूद हैं। अब हाल ही में बजाज ने अपनी पल्सर N160 बाइक का नया वेरिएंट लॉन्च किया है जिसकी शुरुआती कीमत 1.40 लाख रुपये रखी गई है। बजाज की नई पल्सर N160 में मैकेनिकल के साथ-साथ एक नया फीचर भी दिया जा रहा है। आइये जानते हैं कि बजाज पल्सर N160 के नए वेरिएंट में क्या कुछ नया और खास है?

पल्सर N160 में नए बदलाव

पल्सर N160 के नए टॉप एंड वेरिएंट में कुछ बहुत बड़े बदलाव नहीं किये गए हैं। मैकेनिकल बदलाव की बात करें तो बाइक में अब आपको अप साइड डाउन फॉर्क्स (USD Forks) देखने को मिलते हैं जिन्हें गोल्डन रंग में पेश किया गया है। इससे पिछले सभी वेरिएंट में बाइक में टेलीस्कोपिक सस्पेंशन देखने को मिलता था। इसके साथ ही बाइक में तीन ABS मोड दिए जाते हैं जिन्हें रोड, रेन और ऑफ-रोड मोड नाम दिया गया है।

इंजन में बदलाव?

बजाज ने पल्सर N160 के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया है और बाइक में अभी भी 164.8cc का आयल कूल्ड इंजन ही देखने को मिलता है जो 15.68 हॉर्सपावर की ताकत और 14.65nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। बाइक में पीछे की तरफ मोनोशॉक सस्पेंशन है और बाइक दो डिस्क ब्रेक के साथ आती है जिसके साथ-साथ बाइक में ड्यूल चैनल ABS भी मौजूद है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article