इलेक्ट्रिक गाड़ियों की चार्जिंग होगी बहुत बेहतर, 2030 तक बदल जाएगा पूरा हुलिया

EV Charging Infrastructure In India: एक नई रिपोर्ट के अनुसार, भारत का इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग बाजार 2030 तक 3.7 बिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगा। वैश्विक स्तर पर, ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर बाजार में वृद्धि होने की संभावना है।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत में बेहतर होगी ईवी चार्जिंग
  • 3.7 बिलियन डॉलर पहुंचेगा बाजार
  • 2030 तक बदल जाएगा पूरा सीन

EV Charging Infrastructure In India: इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते इस्तेमाल के साथ भारत का ईवी चार्जिंग बाजार तेजी से बढ़ने का अनुमान है। मंगलवार को आई एक नई रिपोर्ट के अनुसार, भारत का इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग बाजार 2030 तक 3.7 बिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगा। वैश्विक स्तर पर, ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर बाजार में वृद्धि होने की संभावना है। इसका राजस्व 2030 में बढ़कर 164 बिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है, 2023 में ये 25.9 बिलियन डॉलर था। जो करीब 12 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) को दर्शाता है।

Electric Vehicle Charging In India

भारत का इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग बाजार 2030 तक 3.7 बिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगा

भारत में बैटरी स्वैपिंग

1 लैटिस के औद्योगिक सामान और सेवा निदेशक अभिषेक मैती ने कहा, "भारत का ईवी बाजार 2030 तक 3.7 बिलियन डॉलर तक पहुंचने वाला है, फास्ट-चार्जिंग टेक्नोलॉजी और बैटरी-स्वैपिंग सॉल्यूशन रेंज की चिंता को दूर करने और रोजमर्रा के यूजर्स के लिए ईवी को अधिक प्रैक्टिकल बनाने के लिए महत्वपूर्ण हैं।" भारत में बैटरी स्वैपिंग, विशेष रूप से दोपहिया और तिपहिया वाहनों के लिए, एक लोकप्रिय समाधान के रूप में उभर रही है, प्रमुख ऑटो कंपनियां इलेक्ट्रिक वाहनों को अधिक किफायती और सुलभ बनाने के लिए बैटरी-स्वैपिंग टेक्नोलॉजी में निवेश कर रही हैं।

End of Feed