20 लाख रुपये की इलेक्ट्रिक कार लाएंगे एलन मस्क! खुद भारत आकर करेंगे डील

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Apr 15, 2024, 10:44 AM IST

Elon Musk India Visit: टेस्ला बहुत जल्द भारतीय मार्केट में एंट्री करने वाली है जिसे लेकर लंबे समय से सरकार और एलन मस्क डीलिंग कर रहे हैं। इस इलेक्ट्रिक कार कंपनी को देश में न्यौता देने के लिए सरकार कई तरह के प्रलोभन दे चुकी है। अब मस्त पहली बार भारत दौरा करने वाले हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • पहली बार भारत आ रहे एलन मस्क
  • भारत में टेस्ला की एंटी होगी पक्की
  • सरकार दे चुकी है बहुत बड़ा लालच

Elon Musk India Visit: एलन मस्क इस महीने के अंत में देश में कम से कम 48 घंटे बिताने के लिए पहली बार भारत आ रहे हैं। चूंकि सभी की निगाहें इस पर हैं कि अरबपति मस्क प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उद्योग जगत के नेताओं के साथ अपनी बैठक के दौरान क्या घोषणा करेंगे, टेस्ला प्रेमियों का सिर्फ एक ही सवाल है : वे आखिरकार 'मेक इन इंडिया', किफायती ईवी कब चला पाएंगे? एक सस्ता मॉडल 3, एंट्री-लेवल टेस्ला है, जिसे सिर्फ बैटरी घटकों के स्थानीय विनिर्माण और एक मजबूत ईवी आपूर्ति प्रणाली के साथ ही चलाना संभव हो सकता है। इसके लिए मस्क को देश की अपनी पहली यात्रा के दौरान निश्चित रूप से एक महत्वपूर्ण घोषणा करनी होगी।

Elon Musk Coming India To Finalize Tesla Entry

मॉडल 3 के बेस वेरिएंट की कीमत 40,000 डॉलर (करीब 33.5 लाख रुपये) से ज्यादा है

मॉडल 3 की कीमत

फिलहाल दुनियाभर में टेस्ला की कीमतें लगभग एक जैसी ही हैं। मॉडल 3 के बेस वेरिएंट की कीमत 40,000 डॉलर (करीब 33.5 लाख रुपये) से ज्यादा है। मार्केट इंटेलिजेंस फर्म काउंटरपॉइंट रिसर्च के वरिष्ठ विश्‍लेषक सौमेन मंडल के अनुसार, टेस्ला द्वारा स्थानीय उत्पादन स्थापित करने से आयात शुल्क खत्‍म हो जाएगा, जिससे एक किफायती टेस्ला कार का मार्ग प्रशस्त होगा।

End of Feed