E20 पेट्रोल या 420 का खेल? एथेनॉल मिलावट पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, लगाए गंभीर आरोप

E20 Petrol: राहुल गांधी ने कर्नाटक सरकार की जांच का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि पेट्रोल में 20% की बजाय 30% से अधिक एथेनॉल मिलाया जा रहा है, जिससे जनता की जेब और वाहन दोनों को नुकसान हो रहा है।

E20 Petrol : कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक सरकार की जांच का हवाला देते हुए आरोप लगाया है कि पेट्रोल में 20% की जगह 30% से अधिक एथेनॉल मिलाया जा रहा है, जिससे जनता की जेब और गाड़ियां दोनों बर्बाद हो रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (ट्विटर) के जरिए केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने देश में बिक रहे 'E20 पेट्रोल' (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित ईंधन) की आड़ में आम जनता के साथ धोखाधड़ी और 'पेट्रोल चोरी' का गंभीर आरोप लगाया है। कर्नाटक सरकार द्वारा कराई गई एक हालिया जांच रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने दावा किया कि पेट्रोल पंपों पर तय सीमा से कहीं ज्यादा एथेनॉल मिलाकर जनता की गाड़ियों और जेब पर डाका डाला जा रहा है।

Rahul Gandhi, Modi government, E20 petrol, ethanol blending, Karnataka petrol test

E20 पेट्रोल में एथेनॉल मिलावट के खेल पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर करारा प्रहार (तस्वीर-istock/PTI)

सरकारी जांच में हुआ बड़ा खुलासा: सीमा से काफी ज्यादा एथेनॉल

राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में कर्नाटक सरकार द्वारा की गई एक जांच का डेटा साझा किया। उन्होंने बताया कि राज्य के 7 जिलों से पेट्रोल के विभिन्न सैंपल एकत्र कर आधिकारिक और मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं (एक्रेडिटेड लैब्स) में जांच के लिए भेजे गए थे। जांच के नतीजों को चौंकाने वाला बताते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कुल 14 में से 11 सैंपल में एथेनॉल की मात्रा तय 20 प्रतिशत की सीमा से काफी अधिक पाई गई। उन्होंने सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गजों का उदाहरण देते हुए लिखा कि आईओसीएल (IOCL) के सैंपल में 31.2 प्रतिशत और एचपीसीएल (HPCL) के सैंपल में 30.5 प्रतिशत तक एथेनॉल मिला।

End of Feed