चलता-फिरता पावर बैंक! चीन ने बनाया ऐसा रोबोट जो पार्क की हुई कार को खुद आकर करता है चार्ज

Chinese mobile EV charging robot: चीन का “Energy Tank” रोबोट EV चार्जिंग के तरीके को पूरी तरह बदल सकता है। यह न केवल सुविधा बढ़ाता है बल्कि इंफ्रास्ट्रक्चर की समस्या को भी कम करता है। आने वाले समय में इस तरह की स्मार्ट तकनीकें इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को और तेजी से आगे बढ़ाने में मदद करेंगी।

Chinese mobile EV charging robot: इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की बढ़ती लोकप्रियता के साथ चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत भी तेजी से बढ़ रही है। इसी चुनौती को हल करने के लिए China में एक खास रोबोटिक तकनीक विकसित की गई है, जो किसी भी पार्किंग स्पॉट को EV चार्जिंग प्वाइंट में बदल सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस रोबोट को “Energy Tank” नाम दिया गया है। यह एक मोबाइल EV चार्जर है, जो जरूरत पड़ने पर खुद गाड़ी तक पहुंचकर उसे चार्ज कर सकता है।

Chinese mobile EV charging robot

चलता-फिरता पावर बैंक! (Photo: iStock)

चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी हो रही दूर

यह चीन के उन इलाकों के लिए खास समाधान साबित हो रहा है, जहां स्थायी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी है। “मोबाइल पावर बैंक” के रूप में पेश किया गया यह कॉम्पैक्ट, स्वचालित रोबोट पुराने रिहायशी परिसरों में तैनात किया गया है, जहां 400 से अधिक EV सीमित पार्किंग और बिजली क्षमता के लिए प्रतिस्पर्धा करते हैं।

End of Feed