EV Car Charging Station: अब नॉन स्टॉप दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक कारें, सरकार हाईवे के किनारे लगाएगी 5800 चार्जिंग स्टेशन

गडकरी ने अपने बयान में कहा कि भारी उद्योग मंत्रालय ने 7,432 ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाने का लक्ष्य रखा है, जिसमें से 5,833 ईवी चार्जिंग स्टेशन हाईवे के किनारे लगाए जाएंगे। जिसकी वजह से अब आप हाईवे पर नॉन-स्टॉप इलेक्ट्रिक वाहन दौड़ा पायेंगे। साथ ही इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्रमोशन स्कीम (ईएमपीएस) 2024 की आखिरी तारीख 31 जुलाई तय की गई है।

EV Car Charging Station: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की पसंद में काफी तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है और लोग इलेक्ट्रिक कारों के साथ-साथ इलेक्ट्रिक बाइक्स और स्कूटर्स की तरफ भी आकर्षित हो रहे हैं। अब आप हाईवे पर नॉन-स्टॉप इलेक्ट्रिक वाहन दौड़ा पायेंगे। सरकार ने अब 7,432 नए ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाने का टारगेट रखा है, जिसमें से 5,833 हाइवे के किनारे लगाए जाएंगे। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से बुधवार को यह जानकारी दी गई। फिलहाल भारत में नेशनल हाइवे के किनारे इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग स्टेशनों की कुल संख्या 5,293 है।

EV Charging Station

अब नॉन स्टॉप दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक कारें, सरकार हाईवे के किनारे लगाएगी 5800 चार्जिंग स्टेशन

5293 चार्जिंग स्टेशन बनाने में इतना आया खर्च

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में कहा कि 7,432 चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए तीनों सरकारी तेल वितरण कंपनियों को 800 करोड़ रुपये की पूंजीगत सहायता दी जाएगी। मौजूदा 5,293 ईवी चार्जिंग स्टेशन में से 4,729 पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के तहत सेटअप किए गए हैं, जिसमें करीब 178 करोड़ रुपये का खर्च आया है। गडकरी ने अपने बयान में कहा कि भारी उद्योग मंत्रालय ने 7,432 ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाने का लक्ष्य रखा है, जिसमें से 5,833 ईवी चार्जिंग स्टेशन हाईवे के किनारे लगाए जाएंगे। ये चार्जिंग स्टेशन पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के तहत आने वाली तीनों तेल वितरण कंपनियों के जरिए लगाए जाएंगे।

End of Feed