इन कारों को खरीदने के बाद नहीं करना होगा लंबा इंतजार, जानें कितने टाइम में मिलेंगी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 10, 2022, 02:58 PM IST

भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में बहार लौट आई है और लगभग सभी पॉपुलर कारों पर ग्राहकों को लंबी वेटिंग मिलने लगी हैं. लेकिन इस खबर में हम आपको उन एसयूवी के बारे में बता रहे हैं जिनपर सबसे कम वेटिंग दी जा रही है.

KEY HIGHLIGHTS
  • सबसे कम वेटिंग पीरियड वाली कारें
  • नहीं करना होगा डिलीवरी का इंतजार
  • कुछ ही दिनों में चला सकेंगे नई कार

SUVs With Shortest Waiting Period: त्योहारों के सीजन में सबसे ज्यादा भारतीय ग्राहक अपना नया वाहन खरीदते हैं और इसी समय कंपनियां अपनी गाड़ियों पर जोरदार डिस्काउंट भी देती हैं. लेकिन इन सभी ऑफर्स और आपकी पसंद की कार के लिए पैसा होने के बाद भी ये आपको लंबे समय तक चलाने हो नहीं मिलती. इसकी वजह है वाहनों पर लंबी वेटिंग लिस्ट जो आज आम बात है, सभी पॉपुलर कारों पर 6-8 महीने की वेटिंग मिलना तय है. इनमें से कुछ ऐसी भी हैं जिनपर करीब दो साल की वेटिंग मिल रही है. इस समय मार्केट में कॉम्पैक्ट और सबकॉम्पैक्ट एसयूवी का बोलबाला है, यहां हम ऐसी कारों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें खरीदने के बाद आपको ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा.

Cars With Shortest Waiting Period In India

यहां हम ऐसी कारों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें खरीदने के बाद आपको ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा

टाटा नैक्सॉन

ग्राहकों के बीच टाटा की ये सबकॉम्पैक्ट एसयूवी बहुत पसंद की जाती है और इसकी बुकिंग कराने के बाद इसे अपने घर लाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता. ढाई से पांच महीने में ही टाटा नैक्सॉन की डिलीवरी ग्राहकों को मिल जाती है. बता दें कि ये वेटिंग अलग-अलग शहरों के हिसाब से अलग-अलग होती है.

रेनॉ काइगर

रेनॉ इंडिया ने इस सबकॉम्पैक्ट एसयूवी को टाटा नैक्सॉन जैसी बाकी कारों के मुकाबले में नेश किया है और इसकी डिमांड बहुत ज्यादा ना होने की वजह से इसकी वेटिंग काफी कम है. अगर आप आज रेनॉ काइगर बुक करते हैं तो 1 से 5 महीनों के भीतर आपको इसकी डिलीवरी मिल जाएगी.

निसान मैग्नाइट

निसान और रेनॉ दोनों कंपनियां काइगर और मैग्नाइट नाम से कॉस्मैटिक बदलावों के साथ सबकॉम्पैक्ट एसयूवी बेच रही हैं. निसान मैग्नाइट रेनॉ काइगर के मुकाबले ज्यादा पॉपुलर है और इस कार को आज बुक करने पर ये 1-5 महीने में ग्राहकों को मिल जाती है. अपनी पसंदीदा कार के बारे में सटीक जानकारी के लिए डीलरशिप पर संपर्क जरूर करें.

मारुति ब्रेजा

मारुति सुजुकी की सबसे पॉपुलर सबकॉम्पैक्ट एसयूवी में एक विटारा ब्रेजा को हाल में कंपनी ने ब्रेजा नाम से मार्केट में पेश किया है. हालांकि मुकाबले में कई नए खिलाड़ी आने से इसकी बिक्री काफी प्रभावित हुई है और अब इसकी बुकिंग करने पर 1 से 4 महीने में ये कार आपको मिल जाती है.

ह्यून्दे वेन्यू

ह्यून्दे इंडिया की ये सस्ती कार ग्राहकों में बहुत पसंद की जाती है. ह्यून्दे वेन्यू की डिमांड मार्केट में पहले से कुछ कम हुई है और इस कार की बुकिंग आप आज करेंगे तो 2-5 महीने में आपको ये कार डिलीवर की जाने वाली है. कुछ डीलर्स के पास स्टॉक भी होता है तो नजदीकी डीलर से संपर्क करें.

महिंद्रा एक्सयूवी300

जहां महिंद्रा की कुछ कारों पर करीब दो साल की वेटिंग भी कंपनी दे रही है, वहीं एक कार है जिसे 3-7 महीने की वेटिंग के बाद हासिल किया जा सकता है. महिंद्रा एक्सयूवी300 का नया मॉडल कंपनी ने हाल में लॉन्च किया है जिसका नाम एक्सयूवी300 टर्बो स्पोर्ट है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 10.35 लाख रुपये है.

टोयोटा अर्बन क्रूजर

टोयोटा ने मारुति सुजुकी के साथ मिलकर इस प्रीमियम एसयूवी को तैयार किया है जो हाइब्रिड इंजन के साथ आती है. इसी एसयूवी को मारुति ग्रैंड विटारा नाम से बेच रही है. अर्बन क्रूजर की बुकिंग आज की जाए तो 2 से 4 महीने में ये आपको मिलने वाली है.

किआ सॉनेट

किआ इंडिया की ये कॉम्पैक्ट एसयूवी देश में ग्राहकों का दिल जीत चुकी है, हालांकि इसपर वेटिंग कुछ कम चल रही है. अगर आज आप नई किआ सॉनेट की बुकिंग करते हैं तो 3 से 5 महीने में कंपनी इसकी डिलीवरी देने वाली है. सॉनेट किआ इंडिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है.

End Article
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में ...

End of Feed