जुलाई में Maruti ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानें किस कंपनी ने कितनी कारें बेची

Cars Sales July 2026: बीते महीने देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनियों ने मजबूत बिक्री आंकडे़ दर्ज किए। जहां मारुति ने 2.40 लाख से अधिक वाहनों की बिक्री की, वहीं, महिंद्रा ने 1 लाख से ज्यादा वाहन बेचे।

Cars Sales July 2026: देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनियों ने बीते महीने मजबूत बिक्री दर्ज की। सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने घरेलू बाजार में नया रिकॉर्ड बनाया, जबकि टाटा मोटर्स, हुंडई, टोयोटा, एमजी, होंडा और रेनो ने भी सालाना आधार पर अच्छी बढ़त दर्ज की। आइए जानते हैं बीते महीने किस कंपनी का प्रदर्शन कैसा रहा-

July Car Sales

बीते महीने जुलाई में किस कंपनी ने कितनी कारें बेचीं (AI Generated Image)

मारुति सुजुकी ने बनाया नया रिकॉर्ड

मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki) ने जुलाई 2026 में कुल 2,41,421 वाहनों की बिक्री की। कंपनी की घरेलू बिक्री 2,00,123 यूनिट रही, जो अब तक का सबसे बड़ा मासिक घरेलू बिक्री का आंकड़ा है। इसके अलावा कंपनी ने 11,242 यूनिट अन्य OEMs को सप्लाई कीं, जबकि 30,056 यूनिट का निर्यात किया।

End of Feed