Airbag in Scooter: जल्द ही आपको बाइक और स्कूटर में एयरबैग मिल सकते हैं। दरअसल, Autoliv और Yamaha ने मिलकर अपने Tricity 300 कम्यूटर स्कूटर के लिए एक इनोवेटिव एयरबैग सिस्टम डेवलप किया है। मिली जानकारी के अनुसार, यह 'रिवर्स ट्राइक' (तीन पहियों वाला वाहन) इस तिमाही के अंत में वैश्विक बाज़ारों में उपलब्ध हो जाएगा, और यह दो वेरिएंट में बेचा जाएगा, एक एयरबैग के साथ और दूसरा बिना एयरबैग के। इसकी कीमत की घोषणा अभी नहीं की गई है।
स्कूटर में एयरबैग (Phto Credit-Yamha)
कंपनी का कहना है कि कम्यूटर स्कूटरों के लिए उसका "ऑन-व्हीकल एयरबैग" इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि यह काइनेटिक एनर्जी के असर को कम करके सामने से होने वाली टक्कर में राइडर को सुरक्षित रखने में मदद करे। कंपनी का दावा है कि इस सिस्टम को रोजमर्रा के इस्तेमाल को ध्यान में रखकर डेवलप किया गया है और इसे वाहन का संतुलन, स्टोरेज की जगह और राइडिंग के कुल अनुभव को बनाए रखने के लिए डिजाइन किया गया है।
सामने से टक्कर पर मिलेगी सेफ्टी
Autoliv के अनुसार, यह एयरबैग Yamaha Tricity 300 स्कूटर के पैनल में पूरी तरह से इंटीग्रेटेड है और इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि सामने से टक्कर होने पर यह राइडर की पूरी तरह से सेफ्टी दें। साथ ही वाहन का संतुलन भी बना रहे। बेहतरीन परफॉर्मेंस और विश्वसनीयता हासिल करने के लिए, इस प्रोडक्ट का वैलिडेशन लागू डेवलपमेंट स्टैंडर्ड्स के अनुसार किया गया है, जिसमें एडवांस्ड सिमुलेशन और फुल-स्केल क्रैश टेस्टिंग शामिल हैं।
डैशबोर्ड में भी कुछ बदलाव करने पड़े
स्कूटर में एयरबैग लगाने के लिए डैशबोर्ड में भी कुछ बदलाव करने पड़े हैं। अब इसमें एयरबैग की चेतावनी देने वाली एक लाइट भी लगी होती है। जब स्कूटर चालू किया जाता है, तो यह लाइट भी जल उठती है, और यह छह सेकंड तक जलती रहती है, जो यह संकेत देती है कि सिस्टम सक्रिय है और चलने के लिए तैयार है। ऑटो एक्सपर्ट का कहना है कि यह मोटरसाइकिल चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण प्रगति है, जिन्हें पारंपरिक रूप से हल्के वाहनों में बैठे लोगों की तुलना में बहुत कम सुरक्षा मिलती है।
तीन रंग में उपलब्ध होगा
यह स्कूटर तीन रंगों के विकल्प उपलब्ध होगा, Milky White, Zen Green, और Power Grey; और इंजन वही पुराना 292cc लिक्विड-कूल्ड फोर-स्ट्रोक इंजन होगा, जो एक स्टेपलेस CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जुड़ा होगा। पावरट्रेन में किया गया एकमात्र बड़ा बदलाव एक नए मफलर को लगाना है, जिसमें एक संशोधित कैटलाइज़र लगा है।
