आज के समय में कार एक जरूरी चीज बन चुकी है। अगर आप अपने घर के लिए कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। मेहनत की कमाई से खरीदी गई कार हमेशा अच्छे से परफॉर्म करती रहे इसके लिए जरूरी है कि कार की अच्छे से देखभाल की जाए। कई बार लोग कार खरीदने के लिए बाहरी चीजों पर ध्यान देते हैं लेकिन, दूसरी जरूरी चीजों को इग्नोर कर देते हैं। आइए आपको आज बताते हैं कि एक कार के लिए ब्रेक फ्लूइड कितना जरूरी होता है और इसके न होने से आपकी ड्राइविंग में कितनी बड़ी परेशानी आ सकती है।
ब्रेक का सही रहना हमारी सेफ्टी के लिए भी बहुत जरूरी है। (फोटो क्रेडिट-iStock)
चाहे टू व्हीलर हो या फिर फोर व्हीलर सभी के लिए ब्रेक फ्लूइड काफी ज्यादा अहम होता है। क्या आपको मालूम है कि आखिर ब्रेक फ्लूइड का काम क्या होता है और इसे कब बदलना चाहिए। अगर आप इसमें लापरवाही बरतते हैं तो इससे आपकी गाड़ी के ब्रेक खराब हो सकते हैं और इसकी वजह से फ्रेक फेल तक हो सकते हैं। आइए आपको इसके बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।
किसी भी कार या फिर बड़ी गाड़ी को रोकने के लिए ब्रेक सिस्टम का इस्तेमाल किया जाता है अगर इसमें गड़बड़ी होती है तो एक्सीडेंट जैसी बड़ी घटना हो सकती है। इसलिए इसके ठीक रहना सबसे जरूरी है। ब्रेक सिस्टम ठीक रहने के लिए इसमें ब्रेक फ्लूइड की मात्रा सही रहना जरूरी है। आज के समय में दुनिया भर में ज़्यादातर कारों में हाइड्रोलिक ब्रेक सिस्टम का उपयोग किया जाता है, जो पूरी तरह ब्रेक फ्लूइड पर ही निर्भर रहता है। आपको बता दें कि यही फ्लूइड ब्रेकिंग के दौरान जरूरी प्रेशर क्रिएट करता है और जिससे हमारी कार सही तरह से जरूरत पड़ने पर रुक जाती है।
कब बदलना चाहिए ब्रेक फ्लूइड?
आपको बता दें कि जब तक कार का ब्रेक फ्लूइड साफ और पर्याप्त मात्रा में रहता है तो ब्रेकिंग परफेक्ट होती है। तब तक ब्रेक सिस्टम बिना किसी दिक्कत के स्मूथली वर्क करता है लेकिन अगर फ्लूइड में गंदगी जमा है या फिर जरूरत से ज्यादा कम हो चुका है तो ब्रेक काफी हार्ड होने लगता है और ब्रेक लगाने में ज्यादा ताकत लगानी पड़ती है। अगर आपको ब्रेक लगाने में अधिक समय लग रहा है तो यह इस बात का संकेत है कि आपको एक बार फ्लूइड को जरूर चेक करना चाहिए। जरूरत पड़े तो उसे फिल भी कराएं।
खुद से भी चेंज कर सकते हैं फ्लूइड
वैसे तो सामान्यतौर पर आपको गाड़ी की सर्विस कराते समय ब्रेक फ्लूइड को चेक या फिर रीफिल कराना जरूरी होता है। हालांकि अगर आपको बीच में जूरूरत समझ में आती है तो आप खुद से इसे चेंज कर सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले मास्टर सिलेंडर को ओपन करना होगा और इसमें भरे हुए फ्लूइड को पूरा निकाल कर नए ऑयल को भरना होगा। फ्लूइड भरने के बाद आपको 5-6 बार ब्रेक लगाकर उसमें भरे एयर को भी बाहर निकाल देना चाहिए।
