सिंगल चार्ज में दिल्ली से केदारनाथ पहुंचाएगी ये EV, अब वेटिंग में आएगी कमी

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Apr 19, 2024, 02:48 PM IST

BYD Atto 3 Waiting: चीन की इलेक्ट्रिक कार कंपनी बीवायडी ने अक्टूबर 2022 में एटो 3 इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर भारत में लॉन्च की थी। अब इस कार की वेटिंग कम होने वाली है क्योंकि हाल में कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर के लिए एआरएआई होमोलोगेशन सर्टिफिकेट प्राप्त किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • BYD Atoo 3 की वेटिंग जल्द घटेगी
  • ARAI होमोलोगेशन सर्टिफिकेट मिला
  • एक फुल चार्ज में दिल्ली से केदारनाथ

BYD Atto 3 Waiting: चीन की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता बीवायडी भारतीय मार्केट एटो 3 इलेक्ट्रिक एसयूवी अक्टूबर 2022 से बेच रही है। एटो 3 ईवी की एक्सशोरूम कीमत 34 लाख रुपये है और पूरी तरह आयातित होने के चलते इस कार पर लंबी वेटिंग मिल रही है। हाल में कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर के लिए एआरएआई होमोलोगेशन सर्टिफिकेट प्राप्त किया है। इसका मतलब कंपनी अब बिना होमोालेगेशन के लिए तय 2,500 से ज्यादा कारें भारत आयात कर सकेगी। इसका सबसे बड़ा फायदा मौजूदा ग्राहकों को होगा जिन्होंने इस कार की बुकिंग पहले से कराई हुई है।

BYD Atto 3 Waiting To Reduce Soon

कंपनी अब बिना होमोालेगेशन के लिए तय 2,500 से ज्यादा कारें भारत आयात कर सकेगी

सिंगल चार्ज में कितना चलेगी?

बीवायडी एटो 3 इलेक्ट्रिक एसयूवी में लगी मोटर 200 एचपी और 310 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करती है। ये काफी दमदार इलेक्ट्रिक एसयूवी है जो सिर्फ 7.3 सेकंड में ही 0-100 किमी/घंटा रफ्तार पकड़ लेती है। इसके साथ तीन ड्राइविंग मोड्स दिए गए हैं जिनमें ईको, नॉर्मल और स्पोर्ट्स शामिल हैं। एआरएआई की मानें तो सिंगल चार्ज में एटो 3 ईवी को 521 किमी तक चलाया जा सकता है, वहीं एनईडीसी ने इसकी रेंज 480 किमी तक होने का दावा किया है। इसे चार रंगों - बोल्डर ग्रे, पार्कर रेड, स्की व्हाइट और सर्फ ब्लू में पेश किया गया है।

End of Feed