महंगी होंगी नई कारें और बाइक खरीदना! सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का होगा असर

भारतीय सड़कों पर चलने वाली लगभग 56% गाड़ियां बिना इंश्योरेंस के हैं। SC की बेंच ने इस पर सख्त रुख अपनाया है। सरकार से लेकर इरदा को इस मामले से गंभीरता से लेते हुए कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

अगर आप नई कार या बाइक खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। आने वाले दिनों में नई कार और बाइक खरीदने के लिए आपको अधिक पैसे खर्च पड़ सकते हैं। दरअसल यह सुप्रीम कोर्ट के इंश्योरेंस को लेकर सख्त रुख के कारण होगा। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) को नए वाहनों के लिए अनिवार्य थर्ड-पार्टी मोटर इंश्योरेंस की अवधि बढ़ाने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने इंश्योरेंस रेगुलेटर से मोटर इंश्योरेंस का एक आसान चार-लेयर वाला स्ट्रक्चर लाने को भी कहा है, ताकि खरीदारों को बंडल पॉलिसी बेचने के बजाय अपनी पसंद के कवरेज के बारे में साफ विकल्प मिल सकें।

New Car and Bike

नई कार और बाइक

लंबी अवधि का अनिवार्य इंश्योरेंस

  • नए निर्देशों के तहत, नई कारों को अब चार साल के अनिवार्य थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस के साथ बेचना होगा, जबकि अभी यह अवधि तीन साल है।
  • नई दोपहिया गाड़ियों के लिए, अनिवार्य थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस की अवधि मौजूदा पांच साल से बढ़कर छह साल हो जाएगी।
  • चूंकि खरीदारों को गाड़ी खरीदते समय ही लंबी अवधि के इंश्योरेंस का भुगतान करना होगा, इसलिए नई गाड़ी खरीदने की शुरुआती लागत बढ़ जाएगी।

End of Feed