डीलरशिप लेवल पर शुरू हुई नई सिट्रॉएन बसाल्ट की बुकिंग, 2 अगस्त को होगी लॉन्च

2024 Citroen Basalt Booking: सिट्रॉएन अपनी नई बसाल्ट एसयूवी की टेस्टिंग भारतीय सड़कों पर लंबे समय से करती आ रही है। अब डीलरशिप लेवल पर इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी गई है और 2 अगस्त 2024 को इसे भारत में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले ही इसकी काफी जानकारी मिल चुकी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • नई सिट्रॉएन बसाल्टा की बुकिंग शुरू
  • डीलरशिप लेवल पर शुरू हुई बुकिंग
  • 2 अगस्त को देश में लॉन्च होगी SUV

2024 Citroen Basalt Booking: सिट्रॉएन इंडिया 2 अगस्त को आधिकारिक तौर पर बिल्कुल नई बसाल्ट एसयूवी शोकेस करने वाली है। भारतीय सड़कों पर इसकी टेस्टिंग लगातार जारी है और बहुत सीरी जानकारी लॉन्च से पहले ही सामने आ चुकी है। अब नई सिट्रॉएन बसाल्ट की अनाधिकारिक बुकिंग शुरू हो गई है, यानी कुछ डीलर्स अपने स्तर पर इसकी बुकिंग लेने लगे हैं। दिखने में ये बहुत जोरदार बसाल्ट है और बहुत कुछ आगामी टाटा कर्व कूपे एसयूवी जैसी नजर आ रही है। सिट्रॉएन की ये नई एसयूवी मेड-इन-इंडिया होगी और ये कंपनी की देश में दूसरी एसयूवी होगी। ये जोरदार गाड़ी है जो सिट्रॉएन की सी3 रेंज के मुकाबले लुक और नाम दोनों में अलग है।

Citroen Basalt Unofficial Bookings Open

ये जोरदार गाड़ी है जो सिट्रॉएन की सी3 रेंज के मुकाबले लुक और नाम दोनों में अलग है

मिला शानदार कूपे डिजाइन

स्मार्ट कार प्लेटफॉर्म पर बनी ये एसयूवी आगे से देखने पर सी3 एयरक्रॉस जैसी नजर आती है, वहीं इसका पिछला हिस्सा बिल्कुल उलट कूपे स्टाइल का है। इसके साथ भी स्प्लिट हेडलैंप्स, ग्रिल और अगले हिस्से के कई पुर्जे कंपनी के सिग्नेचर हैं। इसके अलॉय व्हील्स भी काफी आकर्षक हैं, कुल मिलाकर दिखने में ये जोरदार है। पिछले हिस्से पर नजर डालें तो ये दिखने में तगड़ा है, इसके साथ झुकती हुई छत मिली है जो कूपे स्टाइल और पूरा करती है। सी-पिलर पर भी संभवतः इंडिकेटर दिया गया है जो आकर्षक लग रहा है।

End of Feed