1 अक्टूबर ने भारत में शुरू हो सकती है मेड-इन-इंडिया कारों की सेफ्टी रेटिंग

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jun 30, 2023, 12:09 PM IST

1 अक्टूबर 2023 से बीएनसीएपी भारत में लागू कर दिया जाएगा। सरकार के इस कदम से वाहन निर्माताओं पर कारों के साथ इन बिल्ट सेफ्टी फीचर्स देने का दबाव बढ़ेगा और ग्राहकों को सुरक्षित कारें चुनने में मदद मिलेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • अब भारत में ही होगा कारों का क्रैश टेस्ट
  • कंपनियों को विदेश नहीं भेजनी होंगी कारें
  • 0 से 5 अंक तक दी जाएगी सेफ्टी रेटिंग

BNCAP Crash Test To Start Soon: ग्लोबल एनकैप और यूरो एनकैप की तरह अब भारत सरकार भी मेड-इन-इंडिया कारों के लिए बीएनसीएपी सेफ्टी रेटिंग देने की तैयारी में है। सड़क परिवहन एवं हाइवे मंत्रालय ने गाड़ियों को स्टार रेटिंग देने का काम लगभग पूरा कर लिया है। कहा जा रहा है कि 1 अक्टूबर 2023 से बीएनसीएपी भारत में लागू कर दिया जाएगा। सरकार के इस कदम से वाहन निर्माताओं पर कारों के साथ इन बिल्ट सेफ्टी फीचर्स देने का दबाव बढ़ेगा और ग्राहकों को सुरक्षित कारें चुनने में मदद मिलेगी।

BNCAP Crash Test Safety Rating

सड़क परिवहन एवं हाइवे मंत्रालय ने गाड़ियों को स्टार रेटिंग देने का काम लगभग पूरा कर लिया है

End of Feed