BMW India ने तोड़े बिक्री के सारे रिकॉर्ड, पिछले साल के मुकाबले 11 बढ़ोतरी दर्ज

BMW 2024 Sales Results: बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया ने अब तक 3,000 ईवी डिलीवरी को भी पार कर लिया है। कंपनी ने भारत में इस नंबर के साथ एक मील का पत्थर पार कर लिया है। इसी के साथ बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया 3,000 ईवी डिलीवरी तक पहुंचने वाली भारत की पहली लग्जरी कार निर्माता कंपनी भी बन गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बीएमडब्ल्यू ने तोड़े बिक्री के सभी रिकॉर्ड
  • पिछले साल भारत में बेचे 15,721 वाहन
  • बिक्री में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हुई

BMW 2024 Sales Results: लग्जरी कार निर्माता बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया द्वारा हाल ही में दी गई जानकारी के अनुसार, कंपनी ने पिछले साल 11 प्रतिशत वृद्धि के साथ 15,721 यूनिट बिक्री कर अपनी सर्वश्रेष्ठ वार्षिक कार डिलीवरी हासिल की है। बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया ने अब तक 3,000 ईवी डिलीवरी को भी पार कर लिया है। कंपनी ने भारत में इस नंबर के साथ एक मील का पत्थर पार कर लिया है। इसी के साथ बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया 3,000 ईवी डिलीवरी तक पहुंचने वाली भारत की पहली लग्जरी कार निर्माता कंपनी भी बन गई है।

BMW Sales Result 2024

कंपनी ने भारत में इस नंबर के साथ एक मील का पत्थर पार कर लिया है

15 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज

कंपनी ने जनवरी-दिसंबर 2024 के बीच 15,721 कारें (बीएमडब्ल्यू और मिनी) और 8,301 मोटरसाइकिलें (बीएमडब्ल्यू मोटरराड) डिलिवर कीं। कंपनी ने एक बयान में कहा कि बीएमडब्ल्यू ने 15,012 यूनिट और मिनी ने 709 यूनिट की बिक्री की। पिछले साल अक्टूबर-दिसंबर की अवधि में ऑटोमेकर ने 15 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करवाते हुए कुल 4,958 यूनिट की बिक्री की। अकेले दिसंबर में कंपनी ने कुल 2,244 यूनिट के साथ सबसे अधिक यूनिट की बिक्री की।

End of Feed