BMW पहली बार लॉन्च करेगी कार का ये वाला वेरिएंट, जानिए क्या होगा स्पेशल

दुनिया भर में BMW की कारों को उनके शानदार परफॉरमेंस और जबरदस्त लग्जरी के लिए जाना जाता है। अब हाल ही में कंपनी अपनी कार का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च करने जा रही है। ऐसा पहली बार होगा कि भारत में 5 सीरीज को लॉन्ग व्हीलबेस वेरिएंट में पेश किया जाएगा। आइये जानते हैं कि BMW की इस नई पेशकश में क्या कुछ खास होगा।

BMW 5 Series Long Wheelbase: पूरी दुनिया में BMW की कारों को उनकी जबरदस्त परफॉरमेंस और शानदार लग्जरी के लिए जाना जाता है। जल्द ही कंपनी अपनी लग्जरी सेडान BMW 5 सीरीज का लॉन्ग व्हीलबेस वेरिएंट भारत में पेश कर सकती है। कमाल की बात ये है कि ऐसा पहली बार होगा कि भारत में 5 सीरीज का लॉन्ग व्हीलबेस वेरिएंट पेश किया जायेगा। इतना ही नहीं, यह वेरिएंट और खास इसलिए भी है क्योंकि यह लग्जरी सेडान का पहला राईट हैंड ड्राइव वेरिएंट होगा। कार की जनरेशन को अपडेट किया गया है और साथ ही कार में भी कई जरूरी अपडेट्स किये गए हैं। आइये आपको बताते हैं कि नई जनरेशन वाली BMW 5 सीरीज में आपको क्या कुछ खास देखने को मिल सकता है।

BMW 5 Series LWB

BMW पहली बार लॉन्च करेगी कार का ये वाला वेरिएंट, जानिए क्या होगा स्पेशल

BMW 5 सीरीज LWB का डिजाईन

BMW 5 सीरीज के लॉन्ग व्हीलबेस वेरिएंट में आपको बिलकुल नई एडेप्टिव LED हेडलाइट देखने को मिलती है। हेडलैंप के बगल में नई किडनी ग्रिल देखने को मिलती है, जिसमें 14 वर्टीकल लाइनें मौजूद हैं। कार के कर्व्स को पहले से काफी सॉफ्ट किया गया है और अब यह कार अपनी पिछली जनरेशन की कारों से ज्यादा सॉफ्ट और बेहतर फ्लो कर्व वाली लगती है। कार 5.1 मीटर लंबी है, 1.9 मीटर चौड़ी है और 1.5 मीटर लंबी है।

End of Feed