ऑटो न्यूज़

इलेक्ट्रिक SUV ‘Inster’ लाने की तैयारी में ह्यून्दे, नई कार में मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

दक्षिण कोरियाई कार निर्माता कंपनी ह्यून्दे जल्द ही अपनी नई कार के लॉन्च की तैयारी कर रही है। यह एक इलेक्ट्रिक SUV होगी और यह ह्यून्दे की कैस्पर मिनी SUV पर आधारित होगी। इस कार को सबसे पहले बुसान अंतर्राष्ट्रीय मोटर शो में पेश किया जाएगा, जिसकी शुरुआत 27 जून को होनी है। लोगों के सामने पेश करने से पहले कंपनी ने इस SUV का एक वीडियो टीजर लॉन्च किया है। आइये जानते हैं नई इन्स्टर में क्या कुछ खास देखने को मिल सकता है।

Image

इलेक्ट्रिक SUV ‘Inster’ लाने की तैयारी में ह्यून्दे, नई कार में मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

Photo : Times Now Digital

Hyundai Inster: दक्षिण कोरियाई कार निर्माता कंपनी ह्यून्दे जल्द ही अपनी नई इलेक्ट्रिक कार को लोगों के सामने पेश कर सकती है। कंपनी ने इस कार को इन्स्टर नाम दिया है और यह कंपनी की कैस्पर नामक मिनी SUV पर आधारित इलेक्ट्रिक SUV होगी। इस कार को जल्द ही बुसान अंतर्राष्ट्रीय मोटर शो में पेश किया जाएगा जिसकी शुरुआत 27 जून से होनी है। बुसान मोटर शो में पेश करने से पहले कंपनी ने कार का एक टीजर रिलीज किया है। आइये जानते हैं कि ह्यून्दे की इस नई इलेक्ट्रिक SUV में आपको क्या कुछ खास देखने को मिल सकता है।

ह्यून्दे इन्स्टर का डिजाईन

जैसा कि हमने आपको बताया कि यह इलेक्ट्रिक SUV ह्यून्दे की कैस्पर मिनी SUV पर आधारित होगी। इसीलिए कार का डिजाईन बहुत हद तक ह्यून्दे कैस्पर जैसा ही होगा। कंपनी ने फिलहाल इन्स्टर से संबंधित कुछ खास जानकारी साझा नहीं की है। लेकिन टीजर वीडियो में सामने आई जानकारी के मुताबिक कार में नई DRL देखने को मिल सकती है। इसके अलावा कार में कैस्पर की गोल्ड हेडलैंप्स ही देखने को मिलती हैं। कार का चार्जिंग पोर्ट भी आगे ही प्रदान किया गया है और यह बाईं DRL के नीचे मौजूद है। इसके साथ ही कार में नई टेल लैंप देखने को मिलती है और 4 स्पोक एलॉय व्हील डिजाईन भी कार में मौजूद है।

ह्यून्दे इन्स्टर की रेंज

ह्यून्दे इन्स्टर की बैटरी और इसकी रेंज के बारे में अभी कंपनी ने कुछ भी जानकारी साझा नहीं की है। लेकिन कंपनी का कहना है कि एक चार्ज में यह कार 355 किलोमीटर तक की रेंज प्रदान कर सकती है। भारत में फिलहाल ह्यून्दे की आइकॉनिक और कोना इलेक्ट्रिक कारें मौजूद हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार ह्यून्दे भारत में जल्द इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च कर सकती है और ह्यून्दे की सुपरहिट क्रेटा का इलेक्ट्रिक वेरिएंट भी कंपनी द्वारा लॉन्च किया जा सकता है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article