Bajaj CNG Bike Launch: भारतीय दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज की बाइक्स को भारत में काफी पसंद किया जाता है। कंपनी इस साल बजाज पल्सर N250 और बजाज पल्सर F250 जैसी बाइक्स लॉन्च कर चुकी है। बजाज की अन्य बाइक्स के साथ ही लोग काफी बेसब्री से कंपनी की CNG बाइक (Bajaj CNG Bike) का भी इंतजार कर रहे थे। यह दुनिया की पहली CNG बाइक होगी। लेकिन अब बजाज की CNG बाइक के लिए लोगों को और थोड़ा इंतजार करना होगा।
जून में लॉन्च होनी थी बजाज CNG बाइक
बजाज की CNG बाइक को टेस्टिंग के दौरान भी कई बार स्पॉट किया गया जा चुका है। कंपनी के CEO राजीव बजाज ने घोषणा की थी कि बजाज की CNG बाइक जून में ही भारत में लॉन्च की जायेगी। लेकिन अब कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राकेश शर्मा ने जानकारी साझा करते हुए बताया है कि कंपनी अपनी CNG बाइक को 17 जुलाई को भारत में लॉन्च करेगी। साथ ही राकेश शर्मा ने यह भी बताया कि यह बाइक एंट्री लेवल सेगमेंट में लॉन्च की जायेगी।
कुछ ऐसी है बजाज CNG बाइक
बजाज की CNG बाइक के डिजाईन को लेकर अभी तक कुछ भी साफ नहीं किया गया है। हालांकि इस बाइक को टेस्टिंग के दौरान कई बार स्पॉट किया जा चुका है और सामने आई जानकारी के मुताबिक बाइक में एक डबल क्रैडल फ्रेम का इस्तेमाल किया जाएगा। बाइक में सीट के नीचे ही CNG टैंक मौजूद है। अनुमान है कि इस बाइक में 125cc का इंजन देखने को मिल सकता है और इस इंजन का प्रदर्शन 110cc के इंजन की तरह ही होगी। बजाज का दावा है कि CNG इंजन की बदौलत इस बाइक को चलाने का खर्च सामान्य पेट्रोल बाइक्स के मुकाबले 50-60% कम होगा।
